प्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं से एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों का क्रियान्वयन - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 12-02-2023 07:59 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप देने के उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की प्रेरणा के साथ रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार और पढ़ाई के इंतजाम के लिए केन्द्र और राज्य सरकार निरंतर सक्रिय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर लाल घाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। सांसद श्री वी.डी. शर्मा, पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्री भगवानदास सबनानी, श्री राहुल कोठारी तथा अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने कहा था- जगत में एक ही चेतना है। इसीलिए वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव रखते हुए उन्होंने सबकी प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानव दर्शन का प्रतिपादन किया। इस दर्शन के आधार पर ही एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य की थीम पर जी-20 देशों का सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हो रहा है। भारत पूरे विश्व को मार्ग दिखाएगा। भारत ही भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व को शांति के दिग्दर्शन करवाएगा। हाल ही में तुर्की में आए महाविनाशक भूकम्प में राहत के लिए सबसे पहले भारत की सेना पहुँची। यह पंडित उपाध्याय के सबको एक मानने के विचारों के क्रियान्वयन का ही प्रतीक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.