मथुरा में ट्रेन हादसे का असर... शताब्दी, वंदे भारत, गतिमान सहित आधा दर्जन ट्रेनें रद

Updated on 20-09-2024 11:15 AM
ग्वालियर।  मथुरा के नजदीक वृंदावन रोड-अझई स्टेशनों के बीच बुधवार की रात को कोयले से लदी मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण गुरुवार को भी दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग बुरी तरह से प्रभावित रहा। इस हादसे के कारण अप और डाउन के साथ ही तीसरी लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका।

इस दुर्घटना के कारण गुरुवार को ग्वालियर से गुजरने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, भोपाल वंदे भारत, खजुराहो वंदे भारत, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहीं। इसके अलावा जबलपुर व छत्तीसगढ़ के शहरों को जाने वाली ट्रेनों को आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज होते हुए मानिकपुर-कटनी के रास्ते चलाया गया।


इनमें उत्कल एक्सप्रेस, कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कई ट्रेनों को हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मितावली, एत्मादपुर, आगरा कैंट होते हुए संचालित किया गया।


आगरा से निकलेगी महाकौशल


महाकौशल एक्सप्रेस को दिल्ली के बजाय आगरा से संचालित किया गया। ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग से संचालित होने के कारण ग्वालियर रेलवे स्टेशनों पर यात्री परेशान होते हुए नजर आए। दिनभर में गिनी-चुनी ट्रेनें ही स्टेशन पर आईं। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी, लेकिन जिन यात्रियों को रद या परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों से जाना था, उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।


ये हुआ था हादसा


मालगाड़ी मथुरा की तरफ से कोयला लेकर दिल्ली जा रही थी। ट्रेन जैसे ही वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन से 800 मीटर आगे पहुंची, तभी कपलिंग टूट गई और हादसा हो गया। ट्रेन में इंजन समेत 59 डिब्बे लगे थे। मालगाड़ी में भरा कोयला ट्रैक पर फैल गया। कई ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) खंभे टूट गए। राहत कार्य में 500 से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए। डिब्बे हटाने के लिए आगरा, झांसी और दिल्ली से क्रेन मंगाई गई है। अधिकारियों का दावा है कि रात तक ट्रैक क्लीयर कर दिया जाएगा।


दिल्ली की ओर से घंटों देरी से आईं ये ट्रेनें

  • पातालकोट एक्सप्रेस 5:03 घंटे
  • सचखंड एक्सप्रेस 4:30 घंटे
  • तेलंगाना एक्सप्रेस 3:37 घंटे
  • मंगला एक्सप्रेस 4:52 घंटे
  • कर्नाटका एक्सप्रेस 10:05 घंटे
  • पंजाब मेल 4:05 घंटे
  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 2:10 घंटे
  • झेलम एक्सप्रेस 4:38 घंटे
  • समता एक्सप्रेस 4:31 घंटे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.