मिचौंग तूफान का असर, जबलपुर व शहडोल संभाग में वर्षा के आसार, अधिकतर जिलों में गिरेगा पारा

Updated on 06-12-2023 12:05 PM

 भोपाल। मिचौंग तूफान के असर से पूरे मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वातावरण में नमी रहने के कारण सुबह के समय कोहरा और दोपहर में धुंध रहने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश में दिन का सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस इंदौर एवं धार में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार को जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

तापमान में गिरावट की संभावना

हालांकि हवा का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। उधर, भीषण तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कुछ कमजोर पड़ा है, लेकिन उसके असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है।

इन संभाग में हो सकती है वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी रहने के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को जबलपुर, शहडोल एवं नर्मदापुरम संभाग में वर्षा हो सकती है। धूप नहीं निकलने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में ठंडक महसूस हो रही है।

हालांकि मंगलवार शाम से हवा का रुख उत्तरी होने लगा है। इससे रात के तापमान में कुछ गिरावट होने के भी आसार हैं। गुरुवार से तूफान का असर काफी कम होने से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। इससे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.