चुनाव का असर, नवरात्र में नवमी पर हुई सिर्फ 188 रजिस्ट्रियां

Updated on 24-10-2023 12:05 PM
भोपाल । जिले में नवरात्र के अंतिम दिन नवमी सोमवार को सिर्फ 188 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं। जबकि पिछले साल नवमी पर 400 से अधिक रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं थी। इस बार चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता का असर अब प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त पर दिखने लगा है। दरअसल 50 हजार से अधिक नकद राशि रखने पर रोक लगी हुई है। यही वजह है कि सख्ती के चलते लोग शुभ मुहूर्त में भी रजिस्ट्री कराने पंजीयन कार्यालय नहीं पहुंचे। इस वजह से कार्यालय सूने रहे और सब रजिस्ट्रार इंतजार करते रहे।

स्लाट बढ़ाने के बावजूद नहीं आए लोग

बता दें कि नवरात्र में अच्छे कारोबार की उम्मीद के लिए पंजीयन विभाग ने प्रति सब रजिस्ट्रार स्लाट की संख्या 60 कर दी थी। जिससे 13 सब रजिस्ट्रार के हिसाब से 780 स्लाट एक दिन में बुक किए जा सकते थे। लेकिन नवरात्र के दौरान अपेक्षित संख्या में लोग रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे।

1800 रजिस्ट्रियां हुई, मिले 13 करोड़

नवरात्र के नौ शुभ दिनों में इस बार सबसे कम रजिस्ट्रियां सिर्फ 1859 दर्ज की गई हैं। इनसे लगभग 13 करोड़ का राजस्व पंजीयन विभाग को प्राप्त हुआ है। हालांकि शुरू के तीन दिनों में रजिस्ट्री 300 से 400 के आसपास हो रहीं थी तो लग रहा था इस बार अच्छा कारोबार होगा लेकिन अचानक से रजिस्ट्रियों की संख्या में कमी आ गई। वहीं शनिवार को सर्वर डाउन रहने से भी काम प्रभावित रहा।

नवरात्र के दौरान रजिस्ट्रियों की संख्या

दिन - रजिस्ट्रियां

सोमवार - 456

मंगलवार - 301

बुधवार - 321

गुरुवार - 230

शुक्रवार - 243

शनिवार - 122

सोमवार - 188

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.