आईआईएम-इंदौर के छात्रों को मिल सकती है ड्युअल डिग्री, कितना फायदेमंद होगा चीन-नॉर्वे यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू?

Updated on 29-10-2024 12:14 PM


इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर है. आईआईएम-इंदौर (The Indian Institute of Management-Indore) के छात्रों को अब रिसर्च के लिए तो प्रोत्साहन मिलेगा ही, साथ ही उन्हें ड्यूअल डिग्री भी मिल सकती है. दरअसल, आईआईएम-इंदौर ने चीन ऑ नॉर्वे की यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू (Memorandums of Understanding) साइन किया है. इसका उद्देश्य जॉइंट रिसर्च प्रोग्राम चलाना और ड्यूअल डिग्री के अवसरों का तलाशना है. आईआईएम-इंदौर ने नॉर्वे की क्रिस्टैनिया (Kristania) यूनिवर्सिटी और चीन की यूचाऊ (soochow) यूनिवर्सिटी के साथ ये एमओयू साइन किए हैं.


आईआईएम-इंदौर के प्रोफेसर हिमांशु राय ने कहा कि चीन की यूचाऊ यूनिवर्सिटी चहुंमुखी विकास को लेकर नई और जिम्मेदार लीडर तैयार कर रही है. इससे हमें भी फायदा होगा. हमारे छात्र भी बिजनेस की बारिकियों को नजदीक से समझेंगे. इसी तरह नॉर्वे की क्रिस्टैनिया यूनिवर्सिटी भी विकास को लेकर नई-नई चीजें कर रही है. इस लेकर हम खासे उत्साहित हैं. भोपाल से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हिमांशु राय ने कहा कि क्रिस्टैनिया यूनिवर्सिटी के अनुभव से हमारे एजुकेशन सिस्टम को भी फायदा होगा.


स्टूडेंट्स को होगा जबरदस्त फायदा


राय ने कहा कि इस नई पहल से, सहयोग से छात्रों का विकास होगा. इस दौरान प्रदर्शनियों से, लेक्चर से, सिम्पोसिया से और जॉइंट प्रोग्राम से छात्रों का अकादमिक रूप से विकास होगा. उनके लिए ड्यूअल डिग्री के अवसर उपलब्ध होंगे. चीन की यूचाऊ यूनिवर्सिटी कई क्षेत्रों में शानदार प्रोगाम चलाती है. खासकर, एप्लाइड इकोनॉमिक्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में. एमओयू साइन को लेकर डीन प्रोफेसर बो फेंग ने कहा कि इस नए कदम से जॉइंट प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे, एक-दूसरे को नॉलेज शेयर की जाएगी. इससे छात्रों की एजुकेशनल जर्नी और अच्छी होगी.


इन क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहा नॉर्वे


इसी तरह क्रिस्टैनिया यूनिवर्सिटी मार्केटिंग, मैनेजमेंट, क्रिएटिविटी और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विशेष काम करती है. यूनिवर्सिटी के डॉ. क्रिस्टी बैशे का कहना है कि भारत की तकनीक और आविष्कार के साथ नॉर्वे का फोकस आईटी ज्ञान को बढ़ाना है. हम इस करार से अकादमिक कम्युनिटी को और मजबूत कर सकते हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.