यशस्वी नहीं चले तो फिर रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग, विराट कोहली से ज्यादा विस्फोटक है यह खिलाड़ी

Updated on 01-05-2024 02:05 PM
नई दिल्ली: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टीम में कई चौकाने वाले नाम हैं। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने का मौका मिला है। वह रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। यशस्वी पिछले कुछ समय से अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद एक चिंता ये है कि अगर विश्व कप में यशस्वी रोहित के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए तो फिर क्या विकल्प होंगे।

रोहित के साथ ओपनर के तौर पर विराट कोहली भी एक विकल्प हो सकते हैं। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार खेल दिखा रहे हैं। इस सीजन में विराट कोहली 500 से अधिक रन अपने नाम कर चुके हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। हालांकि, विराट टीम इंडिया के लिए लंबे समय से नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए आए हैं। ऐसे में यशस्वी के विकल्प के तौर पर स्क्वाड में शामिल संजू सैमसन पर भरोसा किया जा सकता है।

विराट कोहली से भी ज्यादा विध्वंसक हैं संजू
विश्व कप को लेकर संजू सैमसन का मानना है कि वह टीम के लिए ओपनिंग करने को तैयार हैं। वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में ओपनिंग कर चुके हैं। हलांकि, मौजूदा सीजन में वह तीसरे नंबर बैटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अगर विश्व कप में जरूरत पड़ती है तो संजू ओपनिंग कर सकते हैं। संजू की खास बात यह है कि वह टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।

वहीं विराट कोहली टी20 क्रिकेट में रन तो बना रहे हैं, लेकिन स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। ऐसे में उनके आंकड़े तो जरूर बेहतर है, लेकिन तेजी से रन बनाने के मामले में संजू सैमसन विराट कोहली से आगे हैं। आईपीएल के इस सीजन में संजू सैमस के आंकड़े को देखें तो संजू 9 मैचों में 4 फिफ्टी के साथ 161 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बना चुके हैं। ऐसे में विराट और यशस्वी के साथ संजू सैमसन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.