शिफ्ट नहीं हुई तो बंद करनी पड़ सकती है हमीदिया अस्पताल की कैथलैब, हृदयरोगियों के रुक जाएंगे आपरेशन

Updated on 11-10-2023 01:02 PM

भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल की कैथ लैब बंद करने की तैयारियां चल रही है। अगर कैथलैब को पुराने भवन के टूटने की प्रक्रिया शुरू होने के पहले शिफ्ट नहीं किया गया तो उसे बंद करना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो हृदयरोगियों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी समेत पेसमेकर लगाने जैसे बेहद गंभीर आपरेशन नहीं हो पाएंगे। ऐसे में यहां दो साल में 2000 से ज्यादा प्रोसीजर के लिए आने वाले मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा। वहीं, इलाज पर पैसा भी कई गुना अधिक पैसा चुकाना पड़ेगा।

पुराने भवन में ही चल रही कैथलैब

कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट को नए भवन शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि कैथलैब पटेल वार्ड वाली पुराने भवन में ही चल रही है, जिसे तोड़कर ओपीडी भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। उक्त भवन को तोड़ने का काम महीने भर में शुरू होना है। जबकि अभी तक कैथलैब को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई। यहां दिन-रात काम चलने से धूल उड़ेगी।

कैथलैब का संचालन संभव नहीं

कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट के डाक्टर्स का कहना है कि ऐसे में कैथलैब का संचालन संभव नहीं होगा। निजी अस्पतालों में इलाज का खर्चा कई गुना अधिक होगा। हमीदिया में कैथलैब बंद हुई तो इसका खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ेगा। कार्डियोलाजी विभाग में ओपीडी सबसे अधिक है। हमीदिया अस्पताल में सभी शल्य प्रक्रिया बेहद कम खर्च पर की जाती है, जबकि, निजी अस्पतालों में चार गुना तक मरीज को पैसे खर्च करने पड़ते हैं। विभाग के चिकित्सकों की मानें तो इस संबंध में कई बार अधीक्षक और डीन से बात की, लेकिन उनकी ओर से कार्रवाई नहीं की गई।

कैथलैब में जनवरी में हुए आपरेशन- हमीदिया में खर्च - निजी में खर्च

एंजियोग्राफी - 4,000 - 15,000

एंजियोप्लास्टी - 33,000- 1,50,000

पेसमेकर - निश्शुल्क - 1,50,000

डिवाइस क्लोजर - 40,000 - 2,00,000

बेलून डयलेटेशन - 30,000 - 1,25,000

कार्डियक - 10,000 - 40,000

पुराने भवन का मेंटनेंस भी नहीं

अस्पताल के शिफ्ट होने के बाद हमीदिया में चल रही कैथलैब के भवन का मैंटनेंस तक नहीं हो पा रहा है। इस पर ना तो अस्पताल प्रबंधन काम कर रहा है, ना ही पीडब्ल्यूडी विभाग से कोई सहयोग मिल पा रहा है। डाक्टर बताते हैं कि सुरक्षा नहीं होने के कारण एसी की बाहरी यूनिट का पंखा तक चोरी हो गया है, जिसमें सुधार तक नहीं किया जा रहा है।

सीधी बात डा. सलिल भार्गव, डीन गांधी मेडिकल कालेज

सवाल: कैथलैब पुराने भवन में है, अगर वहां टूट-फूट होगी तो धूल से परेशानी नहीं होगी?

जवाब: अभी दूसरा स्थान नहीं है, विभाग के लोगों ने खुद व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।

सवाल: वो तो कह रहे हैं धूल उड़ी तो लैब को बंद करना पड़ेगा?

जवाब: बात अधीक्षक और कार्डियोलाजी विभाग के चिकित्सकों के बीच है, मैं इसकी जानकारी लेता हूं।

सवाल: आपको नहीं लगता कि लैब बंद हुई तो परेशानी बढ़ जाएगी ?

जवाब: मैं बुधवार को स्वयं जाकर स्थिति को देखता हूं, इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.