कानून व्यवस्था बिगड़ी तो एसपी और विकास कार्यों में लापरवाही के लिए कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

Updated on 23-11-2024 01:11 PM
भोपाल। जिले में विकास और कानून व्यवस्था के कामों के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जिम्मेदार होंगे। उनकी जिम्मेदारी है कि वे जिले में व्यवस्था बनाएं। यदि कोई नियम विरुद्ध काम करता है तो कार्रवाई करने के लिए उच्च स्तर से निर्देश की प्रतीक्षा नहीं करें। उपार्जन और खाद वितरण का काम ठीक से हो, इसके लिए स्वयं मैदान में उतरें। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार देर शाम कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में दिए।मुख्यमंत्री 24 से 30 नवंबर तक इंग्लैंड और जर्मनी के प्रवास पर जा रहे हैं। इसके पहले उन्होंने विभिन्न विषयों पर कलेक्टर-कमिश्नर के साथ वर्चुअल बैठक कर जानकारी ली और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था के साथ विकास है।
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। जिले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार अधिकारी हैं। दोनों का दायित्व है कि शांति व्यवस्था बनी रहे और विकास कार्य तेजी के साथ हों। जो भी नियम विरुद्ध काम करे, उस पर कार्रवाई हो और इसके लिए उच्च स्तर से निर्देश की प्रतीक्षा नहीं की जाए।

खाद वितरण व्यवस्था की करें निगरानी

डॉ. यादव ने कहा कि सोयाबीन का उपार्जन चल रहा है और आने वाले दिनों में ज्वार, बाजरा के साथ धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और किसानों को परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। हमारे पास खाद उपलब्ध है और उसके अनुसार सही तरीके से वितरण हो। कलेक्टर स्वयं व्यवस्थाएं देखने मैदान में दिखें। नकली बीज बांटने के मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसा न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

पराली संबंधी मामलों में सिवनी का अनुसरण करें

खेतों में पराली (नरवाई) जलाने से पर्यावरण को होने वाली क्षति के बारे में किसानों को बताकर उन्हें जागरूक बनाएं। सिवनी जिले में इस दिशा में अच्छा काम हुआ है, उसका अनुसरण अन्य जिले भी करें। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 30 जिलों के 400 ग्रामों में सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के प्रयोग की रणनीति बनाई गई है। इससे नरवाई के नियंत्रण का काम होगा। बैठक में मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

परीक्षा का समय है, ध्वनि विस्तार यंत्रों पर हो नियंत्रण

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं का समय है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी न हो, इसलिए तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण हो। जानलेवा कोलाहल सहन नहीं किया जाएगा। नशे पर रोकथाम आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक, पुलिस अमले को निर्देशित कर स्वयं भी नशे की सामग्री लाने वालों पर नजर रखें। सीमावर्ती जिलों में विशेष ध्यान दिया जाए। नशायुक्त सिरप के उपयोग को भी रोका जाए। रैन बसेरों में शीतकाल के मद्देनजर गर्म वस्त्रों की व्यवस्था हो और वहां रहने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हो।

ये भी दिए निर्देश

  • - राजस्व महाअभियान में एक लाख से अधिक नामांतरण, दस हजार से अधिक बंटवारा, लगभग 20 हजार सीमांकन, एक लाख 39 हजार नक्शा बटांकन और लगभग दो लाख आधार से खसरे लिंक करने के लक्ष्य को पूरा करने पर फोकस करें।
  • - हम होंगे कामयाब अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। इसमें जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता की गतिविधियां होंगी।
  • - वाहनों में पैनिक बटन के उपयोग से महिलाओं के सम्मान को प्रभावित करने के मामलों पर नियंत्रण किया जाए।
  • - गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर को राज्यव्यापी कार्यक्रम होंगे। जिलों में सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।
  • - सीएम हेल्प लाइन में लंबित शिकायतों को समय-सीमा में सुलझाने को प्राथमिकता दी जाए।
  • - पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों के लिए शिविर लगाने, बैंकर्स के साथ समन्वय और चिन्हित सेवाओं को आन बोर्ड करने का काम किया जाए।
  • - धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान को सफल बनाने समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा व आजीविका के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.