डेंगू के टीके पर ICMR ने दे दी अपडेट, क्यों हो रही देरी? सब जानिए

Updated on 17-05-2023 06:40 PM
नई दिल्ली: भारत में डेंगू के मामलों में बीते सालों में वृद्धि देखी गई है। पिछले साल के आंकड़ों को ही ले लीजिए। जनवरी से अक्टूबर 2022 के बीच ही 1 लाख से ऊपर मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू के बढ़ते ग्राफ के बाद इसे कंट्रोल करने के लिए वैक्सीन की भी चर्चा शुरू हो गई है। वैक्सीन कब तक बनेगी और इसके कब तक मार्केट में आने की संभावना है, इसपर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR ने जानकारी दी है। ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि टीके को लेकर टेस्टिंग चल रही है लेकिन, वे अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि हम कंपनी की तरफ से GMP प्रोडक्ट बनाने का इंतजार कर रहे हैं। इसे 3 महीने पहले नहीं बनाया जा सकता था। इसलिए इसके तीसरे फेज का ट्रायल अगस्त महीने में किया जाना चाहिए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से पैनेसिया बायोटेक की ओर से विकसित डेंगू टीके के तीसरे चरण का परीक्षण अगस्त या सितंबर में शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा, एक और डेंगू टीके के लिए पहले एवं दूसरे चरण के बाल चिकित्सा परीक्षण चल रहे हैं तथा इसके लिए शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान निकाय आईसीएमआर ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। आईसीएमआर के महामारी विज्ञान और संचारी रोग (ECD) विभाग की प्रमुख डॉ. निवेदिता गुप्ता ने कहा कि पैनेसिया बायोटेक ने भारत में स्वस्थ वयस्कों पर पहले एवं दूसरे चरण के परीक्षण पूरे कर लिए हैं तथा टीके की सुरक्षा स्थापित हो गई है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने के लिए आईसीएमआर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा, ‘इसलिए सभी कागजी कार्रवाई की जा चुकी है और भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से तीसरे चरण के नियंत्रित परीक्षण के लिए अनुमोदन जनवरी में प्राप्त कर लिया गया है। यह परीक्षण 20 स्थानों पर 18-80 वर्ष की आयु के 10,335 स्वस्थ लोगों पर किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि पैनासिया बायोटेक कंपनी टीका उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर रही है और तीसरे चरण का परीक्षण अगस्त या सितंबर में शुरू होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.