मैं भारत के लिए खेलूंगा, मेरा अहंकार... नीली जर्सी पहनने के लिए बेताब रियान पराग

Updated on 30-05-2024 01:09 PM
नई दिल्ली: असम के युवा खिलाड़ी रियान पराग को अपने कौशल और काबिलियत पर इतना भरोसा है कि वह पूरे आत्मविश्वास से कहते हैं कि ‘चाहे कुछ भी हो जाये, मैं भारत के लिए खेलूंगा।’ पराग ने पीटीआई से कहा, ‘कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा। यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा। पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा। ’ असम के 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 के करीब स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाये हैं।

पराग ने बुधवार को कहा, ‘जब मैं रन नहीं बना रहा था तो मैंने पहले इंट्रव्यू में भी कहा था कि मैं भारत के लिए जरूर खेलूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘यह मेरा खुद पर विश्वास है। यह मेरा अहंकार नहीं है। जब मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता (रेलवे और असम के पूर्व खिलाड़ी पराग दास) के साथ मेरी यही योजना थी। ’ ऐसी संभावना है कि रियान को अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ जिम्बाब्वे दौर के लिए चुना जायेगा। पराग ने कहा, ‘यह अगला दौरा होगा या छह महीने में एक दौरा होगा या फिर एक साल में एक दौरा होगा, मैं कब खेलूंगा, इस पर मैंने विचार नहीं किया है। यह चयनकर्ताओं का काम है, यह अन्य लोगों का काम है।’

दूसरे क्वालिफायर में बाहर हो गई थी राजस्थान
आईपीएल 2024 में रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स ने शानदार अंदाज में अभियान का आगाज किया था। हालांकि दूसरे हाफ में आरआर की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। लेकिन इसके बावजूद राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई थी। इतना ही नहीं बल्कि रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी हरा दिया था। लेकिन इसके बाद दूसरे क्वालिफायर में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि आईपीएल 2024 का फाइनल कोलकाता नाइटराइडर्स और हैदराबाद के बीच हुआ था, जिसमें केकेआर ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.