'अभिषेक को मैं बहुत प्यार करता हूं', 'बिग बॉस 17' से एलिमिनेट हुए नावेद सोल ने बताई अपने दिल की बात

Updated on 21-11-2023 02:48 PM
लंदन के फेमस टीवी पर्सनालिटी और फार्मसिस्ट नावेद सोल आखिरकार 'बिग बॉस 17' से बेघर हो चुके हैं। बीते एपिसोड में उन्हें दिमाग के मकानवालों के वोट के आधार पर एविक्ट किया गया। उनके एलिमिनेशन से हर कोई शॉक्ड था। कुछ घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मगर घर से बाहर आने के बाद एक्स कंटेस्टेंट ने घरवालों के बारे में बात की है। उन्होंने अभिषेक कुमार के बारे में भी काफी कुछ कहा है। बताया है कि एक्टर उनके लिए इतना रोए, जितना कभी ईशा के लिए नहीं रोए। उन्होंने लगता है कि अभिषेक उनसे प्यार करते हैं।

'पिंकविला' से खास बातचीत में नावेद सोल ने कहा कि अभिषेक कुमार एक गुस्सैल व्यक्ति हैं। लेकिन उनका दिल उतना ही साफ और प्यारा है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर शो में मैं लंबा रहता तो शायद हमारे यानी मेरे और अभिषेक के बीच कुछ जरूर होता। क्योंकि जिस तरह से वह रो रहा था, वह ईशा के लिए भी पहले कभी ऐसा नहीं रोया। उसने तो मुझे एक तरह से प्रोपोज भी कर दिया था। इसलिए हमारा रिश्ता कभी टूटने वाला नहीं था। उससे दोबारा मिलने में मुझे बहुत खुशी होगी। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।'

अभिषेक को प्यार करते हैं नावेद

नावेद ने खानजादी के बारे में कहा, 'मुझे खानजादी भी बहुत पसंद है और मैं शो के सफर में उसका सपोर्ट करता हूं। क्योंकि हम एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। मुझे लगता है कि उसका अभिषेक संग रिश्ता काम नहीं कर रहा था। मुझे पता था और मैंने अभिषेक को भी बोला था कि ये लड़कियां तुमको उस तरह से पसंद नहीं करतीं, जिस तरह से मैं तुमको करता हूं। मैं अपना 100 पर्सेंट देता हूं। उसको हमेशा उन लोगों ने रिजेक्ट किया। मैंने बोला भी कि उनको छोड़ दो क्योंकि उसके पास मैं हूं। मुझे लगता है कि अभिषेक ने उन लोगों पर अपनी एनर्जी बर्बाद की है। जबिक उसे मुझ पर खर्च करनी चाहिए थी (हंसते हुए)।'

नावेद सोल का एविक्शन

नावेद सोल ने मुनव्वर को स्मार्ट प्लेयर बताया तो अनुराग ढोभाल को बुद्धू बताया। साथ ही एक सना रईस के लिए कहा कि वह भी अपना गेम भूल चुकी हैं। अगर नावेद के एविक्शन की बात करें तो इन्हें दिमाग के मकानवालों ने निकाला है। बिग बॉस ने मकान के पांचो लोगों से पूछा था कि 3 नाम दें जिनको पहले ही चला जाना चाहिए था। तब इन्होंने रिंकू, जिग्ना के अलावा नावेद का नाम लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.