मैं आंखें नीचे नहीं करता, आंखें मिलाकर दुनिया से बात करता हूं... दिल्ली आकर बोले मोदी

Updated on 25-05-2023 06:59 PM
नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे देश की महान संस्कृति का गौरव गान करते समय मैं आंखें नीचे नहीं करता आंखें मिला कर दुनिया से बात करता हूं।
"प्रधानमंत्री मोदी 'विश्व गुरु' हैं"
विदेश मंत्री ने कहा, जब पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में उतरे और जिस आदर से वहां उनका स्वागत हुआ से तो सबने देखा। पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने कहा कि उनके लिए प्रधानमंत्री मोदी 'विश्व गुरु' हैं।...ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने मोदी जी को 'द बॉस' कहा, इसमें भी एक कहानी है कि उन्होंने मुझसे कहा कि ये उनके भाषण में नहीं था पर ये उनकी भावना थी।
मैं दुनिया में जाकर देशवासियों के पराक्रमों के गीत गाता हूं- PM
दिल्ली वापस लौटकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं दुनिया में जाकर देशवासियों के पराक्रमों के गीत गाता हूं। मैं दुनिया के देशों में जाकर भारत के सामर्थ्य की, युवा पीढ़ी के टैलेंट और अवसर मिलने पर भारत कैसे खिल उठता है कि इसकी चर्चा करता हूं। मेरे देश की महान संस्कृति का गौरव गान करते समय मैं आंखें नीचे नहीं करता आंखें मिला कर दुनिया से बात करता हूं।

पढ़िए पीएम मोदी ने क्या क्या कहा-

- ये सामर्थ्य इसलिए है क्योंकि देश ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई है। पूर्ण बहुमत वाली सरकार का प्रतिनिधि जब दुनिया के सामने कोई बात बताता है तो दुनिया विश्वास करती है कि ये अकेला नहीं बोल रहा है 140 करोड़ लोग बोल रहे हैं।
- आज यहां जो लोग उपस्थित हैं वो मोदी जी को प्यार करने वाले लोग नहीं हैं, ये मां भारती को प्यार करने वाले लोग हैं। ये हिंदुस्तान को प्यार करने वाले लोग हैं। हिंदुस्तान का नाम रोशन होता है तो 140 करोड़ देशवासियों का जज्बा नई ऊंचाइयों को छू लेता है।

- मैंने इस दौरे का अपना समय पूरी तरह से उपयोग किया है। 40 से अधिक महत्वपूर्ण लोगों के साथ मिलने का अवसर मिला। भारत में जी20 की प्लानिंग का इतना प्रभाव है कि जी 7 समूह में मिलने वाले नेताओं ने बताया कि उन्हें भारत के ताकत की पहचान जी 20 में गए प्रतिनिधियों से मिली हैं वे इससे अभिभूत हैं। इस पर किस भारतवासी के गर्व नहीं होगा?
- मैं आप से भी यही कहूंगा कि हिंदुस्तान की संस्कृति, महान परंपरा के बारे में बोलते हुए कभी भी गुलामी वाली मानसिकता में डूब मत जाना, हिम्मत के साथ बात कीजिए... दुनिया सुनने को आतुर है। जब मैं यह कहता हूं कि हमारे तीर्थ क्षेत्रों पर हमले स्वीकार नहीं हैं तो दुनिया भी मेरे साथ दिखती है।
- भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के पीएम का आना हम सभी के लिए गौरव की तो बात है ही, लेकिन इतना ही नहीं, उस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री भी थे... विपक्ष के सांसद थे, सत्ता पक्ष के सांसद थे... सब के सब मिलजुल कर भारतीय समुदाय के इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ये यश मोदी का नहीं है, हिंदुस्तान के पुरुषार्थ का है... 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों के जज्बे का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.