'मैं दर्शन जरीवाला के बच्‍चे की मां बनने वाली हूं, हमारा गंधर्व विवाह हुआ', महिला ने पुलिस में दर्ज की श‍िकायत

Updated on 14-12-2023 03:01 PM
टीवी और फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर दर्शन जरीवाला को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। यही नहीं, उनके ख‍िलाफ इस बाबत कोलकाता पुलिस में एक श‍िकायत भी दर्ज की गई है। 'गांधी, माय फादर' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके दर्शन 65 साल के हैं। महिला ने पुलिस में श‍िकायत दर्ज करते हुए दावा किया है कि वह दर्शन के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। मीडिया इंडस्‍ट्री में काम करने वाली इस महिला का कहना है कि दर्शन जरीवाला से उनका गंधर्व विवाह हुआ है। महिला ने यह भी घोषणा की है कि उसने न्याय के लिए CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) से भी संपर्क किया है।

शिकायतकर्ता महिला की पहचान मामले के विचाराधीन होने के कारण छ‍िपाई जा रही है। इस महिला का कहना है कि दर्शन जरीवाला और उनके बीच प्‍यार भरे रिश्‍ते रहे हैं। दोनों में 'गंधर्व विवाह' हुआ था और वह अब प्रेग्‍नेंट हैं। लेकिन दर्शन जरीवाला अब उसे और होने वाले बच्चे को अपनाने से इनकार कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, उसने CINTAA से मांग की है कि वो इसमें उनकी मदद करे। साथ ही एसोसिएशन में आधिकारिक पद से दर्शन जरीवाला को हटाकर उनकी सदस्यता रद्द करे।

क्‍या होता है गंधर्व व‍िवाह

'गंधर्व विवाह' का मतलब बिना अग्‍न‍ि के फेरे या रस्‍मों-रिवाजों के आपसी सहमति से एक-दूसरे को पति-पत्‍नी मान लेना है। हिंदू धर्म में गंधर्व व‍िवाह को मान्‍यता दी गई है, लेकिन इसके साथ ही इसको लेकर वैचारिक विवाद भी रहे हैं। राजा दुष्‍यंत और शकुंतला ने भी गंधर्व विवाह किया था। इसके पैरोकार जहां इसे विवाह का सबसे पवित्र रूप मानते हैं, क्‍यों‍क‍ि तर्क है कि ये प्रेम और समर्पण पर आधारित है। जबकि इसके व‍िरोध में तर्क यह है कि इसमें अग्‍न‍ि के फेरे नहीं होने के कारण यह शुद्ध‍ि की प्रक्रिया से वंचित है।

आत्‍मसम्‍मान के लिए लड़ाई लड़ना चाहती है महिला

जब हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' ने इस महिला से संपर्क किया, तो उन्‍होंने कहा कि वह अपने सम्‍मान के लिए यह लड़ाई लड़ना चाहती हैं। वह अच्‍छे से समझति हैं कि दर्शन जरीवाला एक सेलिब्रिटी हैं और इस कारण उन्‍हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महिला ने बताया कि उन्‍होंने पुलिस के साथ कई सबूत साझा किए हैं।

दर्शन जरीवाला के वकील ने जारी किया बयान

दूसरी ओर, दर्शन जरीवाला की वकील सवीना बेदी सच्चर का कहना है कि एक्‍टर बेगुनाह हैं। वकील साहिबा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जब तक दोष साबित नहीं होता, तब तक किसी को भी दर्शन जरीवाला के लिए कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए। एक्‍टर की कानूनी टीम ने यह भी तर्क दिया कि झूठे आरोपों के आधार पर लोगों, खासकर पब्‍ल‍िक फ‍िगर को चोट पहुंचाने की कोश‍िश की जाती है। वह आगे इस मामले को कानूनी आधार पर लड़ने के लिए तैयार हैं।

अपरा मेहता से हुई थी दर्शन जरीवाला की शादी

दर्शन जरीवाला के निजी जीवन की बात करें तो साल 1982 में उन्‍होंने टीवी एक्‍ट्रेस अपरा मेहता से शादी की थी। इस शादी से उन्‍हें एक बेटी भी है। साल 2003 में दर्शन जरीवाला और अपरा मेहता अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों ने तलाक नहीं लिया है। चर्चा यह भी रही है कि 2010 से दर्शन जरीवाला अनाहिता जहानबख्‍श इटालिया के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.