आ रहा हूं मैं सलमान खान ने कसी कमर, 'टाइगर 3' का लॉन्च किया पहला पोस्टर, दिवाली पर होगा धमाका

Updated on 02-09-2023 03:16 PM
जहां एक और शाहरुख खान 'जवान' को लेकर दहाड़ रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड के दूसरे खान सलमान खान ने भी कमर कस ली है। YRF ने रविवार को 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर लॉन्च किया है और यह एक जबरदस्त एक्शन जबरदस्त ड्रामा का वादा करता है। पोस्टर में सलमान खान के साथ फुल एक्शन में कटरीना कैफ भी दिख रही हैं।

Salman Khan ने खुद 'टाइगर 3' का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी 'जोया' कटरीना कैफ के साथ गन थामे नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'आ रहा हूं। टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। हिंदी, तमिल और तेलुगू में इस फिल्म को एन्जॉय करें।' मालूम हो, 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

दिवाली पर रिलीज होगी टाइगर 3

YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश 'टाइगर 3' है जो कि दिवाली 2023 के लिए शेड्यूल है। इस स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान के साथ 'एक था टाइगर' (2012) के जरिए हुई थी। जहां पहली बार सलमान खान जासूस बनकर फैंस को एंटरटेन करते नजर आए थे। इसकी अगली पेशकश 'टाइगर ज़िंदा है' थी। ये दोनों ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी जिसे आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के तहत बनाया गया था।

Tiger 3 में शाहरुख खान का कैमियो

इसी साल शाहरुख खान की 'पठान' रिलीज हुई थी जहां सलमान खान का कैमियो देखने को मिला था। अब जल्द ही दिवाली पर एक बार फिर सलमान-शाहरुख साथ साथ दिखेंगे जहां दोनों किंग खान का कैमियो होगा। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की टाइगर 3 पांचवीं किश्त है। इससे पहले 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी फिल्मों को दर्शकों को खूब पसंद किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.