हुजूर विधायक ने कोलार सिक्सलेन का निरीक्षण किया; काम में तेजी लाने को कहा

Updated on 04-12-2023 01:16 PM

चुनाव जीतते ही विधायक मैदान में उतर गए हैं। भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा सोमवार सुबह कोलार रोड सिक्सलेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने काम को देखा और अफसरों को तेजी लाने के निर्देश दिए।

एक दिन पहले ही शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई थी और कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को 97 हजार 910 वोटों से हराया है। देर रात तक जीत का जश्न मना और सोमवार सुबह होते ही शर्मा मैदान में उतर गए। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने कोलार में बन रहे कुल 222 करोड़ रुपए लागत के सिक्सलेन प्रोजेक्ट का करीब दो घंटे निरीक्षण किया।

ये निर्देश दिए

  • सर्वधर्म पुल से कोलार तिराहे के बीच हिस्से के निर्माण में तेजी लाई जाए।
  • जिन जगहों पर स्ट्रीट लाइट का काम बचा है, वह भी तेजी से करें।
  • सिक्स लेन की सभी एप्रोच रोड का निर्माण कम से कम 50 मीटर तक हो।
  • ड्रेनेज सिस्टम एवं नाला नाली के निर्माण का काम जल्दी निपटाया जाए।

शर्मा बोले- जितनी बड़ी जीत उतनी बड़ी जिम्मेदारी
तीसरी बार विधायक बने रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जनता ने जितनी बड़ी जीत दी है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करना है। जनता का मत रूपी आशीर्वाद मेरे ऊपर एक ऋण है। इस ऋण को चुका तो नहीं सकता लेकिन सेवा के संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं रहने दूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.