Jawan के सेट पर कैसा होता था Shah Rukh का अंदाज, Ridhi Dogra ने 1 किलोमीटर लंबी पोस्ट में बताई सारी बात

Updated on 09-09-2023 02:25 PM
शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' 7 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने बम्पर ओपनिंग के साथ बड़े पर्दे को हिट किया है जिसे देखकर ब़लीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज भी चकित हैं। उम्मीद है कि शादरुख की ये फिल्म कई रेकॉर्ड्स का बड़ी आसानी से सफाया कर लेगी। इस फिल्म नें शाहरुख और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, लहर खान, संजीता भट्टाचार्य जैसी एक्ट्रेसेस के अलावा रिद्धि डोगरा भी हैं। टीवी की दुनिया का नामी चेहरा रह चुकीं रिद्धि ने बताया कि जब वो शाहरुख खान के सामने आईं तो उनका क्या हाल हुआ था।

टीवी और वेब सीरीज में ग्लैमरस अंदाज में दिखने वालीं रिद्धि डोगरा 'जवान' में शाहरुख खान की मां की भूमिका निभाई है। रिद्धि जेलर की भूमिका में हैं जो शाहरुख खान को गोद लेती हैं। रिद्धि ने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा नोट शेयर किया और उन्होंने शाहरुख से लेकर 'जवान' बनाने वाले डायरेक्टर एटली को लेकर बातें की हैं। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रिद्धि किस तरह के इमोशनल रोलर कोस्टर पर सवार थीं।

'मैं आभारी हूं उन सभी का जिन्होंने मेरे रोल को पसंद किया'

उन्होंने अपने पोस्ट में लॉन्ग पोस्ट को लेकर वॉर्निंग भी दिया है। उन्होंने लिखा है, 'ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। जब भी मैं जवान के सेट पर होती थी तो यही कहती थी। आप सभी इस फिल्म को एक त्योहार के रूप में मना रहे हैं, जिसे मैं भी इस लंबी पोस्ट के साथ मनाना चाहता हूं, जो कोई भी इससे जुड़ा है उसके लिए। फिल्म में मेरे काम को स्वीकार करने वाले सभी लोगों के लिए मैं आभारी हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ये किसी एक्टर को जोखिम लेते रहने की ताकत देता है और मैं इसके लिए आपको तहे दिल से धन्यवाद कहती हूं।'

'जवान एक परीक्षा और एक सुनहरा मौका था'

उन्होंने आगे कहा है, 'मैं उन लोगों में से हूं जो भावुक होते हैं और मैं बहुत कुछ महसूस किया है एक इंसान के रूप में, एक एक्टर के रूप में, एक फैन के रूप में। सब मिक्स हो गया। एक एक्टर के रूप में मैंने सोचा कि वाह ये एटली फिल्म है और मैं बूढ़ा किरदार निभा रही हूं और वो भी शाहरुख के लिए। क्या मैं पागल हूं? और मैंने इसे करने का फैसला किया, इसकी शुरुआत के लिए, थोड़ा अनकम्फर्टेबल होने के लिए और मैड बनने के लिए। असुर, बदतमीज दिल, पिचर्स, लकड़बाघा के शेड्यूल के बीच - मेरे लिए अच्छी जगह अपने किरदारों को सहजता से दिखाने के लिए। जवान एक परीक्षा और एक सुनहरा मौका था।'

शाहरुख को सेट पर देखना, उनका डेडिकेशन बड़ी बात

उन्होने आगे कहा, 'मैं अवाक थी और हैरान भी। बुढ़ापे के प्रोस्थेटिक्स ने मेरे स्वैग में बिल्कुल भी मदद नहीं की। लेकिन शाहरुख को सेट पर देखना, उनका डेडिकेशन, उनका धैर्य, उनका फोकस, उनका कमिटमेंट देखना ही अपने आपमें बड़ी बात थी।'

सेट पर फोन ले जाने की नहीं थी अनुमति

रिद्धि ने ये भी लिखा है, 'मुझे पता है कि मुझे इस सवाल - आपका पसंदीदा को-स्टार कौन है' का जवाब हमेशा के लिए मिल गया है। पूरे क्रू और टीम के सभी लोगों ने इस पर काफी लगन और निस्वार्थ भाव से काम किया है। मैं इसकी कहानियां शुरू नहीं कर सकती। लेकिन आपके सेलिब्रेशन की कहानियों के लिए उन्होंने काम किया और वे अब मुस्कुरा रहे होंगे। यह बहुत सारी कड़ी मेहनत और कई साल की कमिटमेंट्स थी। आपकी खुशी हमारी खुशी है, धन्यवाद। यहां सिनेमा का जादू है। यहां एटली है, यहां शाहरुख है और आप सभी यहां हैं। नोट- सेट पर किसी भी फ़ोन ले जाने की अनुमति नहीं थी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.