'टाइगर 3' में कैसे शूट हुआ कटरीना कैफ का तौलिए वाला फाइट सीन? मिशेल ली बोलीं- हमने साथ में खूब पसीना बहाया

Updated on 27-10-2023 02:29 PM
भयंकर ये भयंकर एक्शन सीन्स की शूटिंग में माहिर हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल ली ने 'ब्लैक विडो' में स्कारलेट जोहानसन, 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में जॉनी डेप, 'बुलेट ट्रेन' में ब्रैड पिट और 'वेनोम' में टॉम हार्डी के साथ काम किया है। अब उन्हें सलमान खान और कटरीना कैफ की एक्शन फिल्म 'टाइगर 3' के लिए चुना गया है। कैट के साथ, उन्होंने लंबे समय में इंटरनेट पर सबसे वायरल एक्शन सीक्वेंस दिया है। 'टाइगर 3' में उनका कटरीना कैफ के साथ तौलिए में एक फाइट सीन है, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है। इस पर हाल ही में मिशेल ने बात की है।

Michelle Lee इस बात से सरप्राइज नहीं हैं कि तौलिए में लड़ाई का सीन Tiger 3 ट्रेलर का सबसे बड़ा बज बन गया है। उन्होंने Katrina Kaif के बारे में खुलासा किया और उन्होंने बताया कि सीक्वेंस शूट करने से पहले 2 हफ्ते से अधिक समय तक इसकी रिहर्सल की थी।

कटरीना ने तौलिए में कैसे किया एक्शन सीन?

मिशेल ने कहा, 'मैं हैरान नहीं हूं। जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे तो मुझे लगा कि यह बहुत बड़ा सीन है। हमने कुछ हफ़्तों तक लड़ाई सीखी और प्रैक्टिस किया और फिर इसे शूट किया। सेट का डिज़ाइन बिल्कुल भव्य था और लड़ाई करना वाकई मज़ेदार था। एक इंटरनेशनल फिल्म बेहद दिलचस्प होने वाली है।'

'टाइगर 3' में मिशेल और कटरीना का एक्शन सीन

मिशेल कटरीना कैफ की तारीफ भी की, जिनके एक्शन सीन्स को बेहतर बनाने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार थीं। वह कहती हैं, 'कटरीना उतनी ही ट्रेन्ड थीं जितनी मैं थीं। उन्होंने हर चीज को सटीक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। यह साफ था कि उन्हें कोरियोग्राफी का अनुभव है इसलिए उनके साथ काम करना बेहद आसान था। हमने एक साथ खूब पसीना बहाया।'

तौलिए सिल दिए गए थे

मिशेल का कहना है कि अपने शरीर पर लपेटे हुए तौलिये को संभालना इस हम्माम सीक्वेंस की सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने तौलिये सिल दिए थे और इससे बहुत मदद मिली।

'टाइगर 3' के बारे में

'टाइगर 3' में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल्स में हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने बनाया है और इसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस दिवाली 12 नवंबर, रविवार को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.