सोनिया और राहुल ने कैसे रख दी छत्तीसगढ़ विधानसभा की नींव, संबित पात्रा ने पूछ लिए 10 तीखे सवाल

Updated on 25-05-2023 07:02 PM
नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर देशभर में राजनीति गर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं, इसे लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने असहमति जताई है और कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला लिया है। विपक्ष का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राष्ट्रपति या लोकसभा स्पीकर से कराना चाहिए। अब इस मामले में बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कुछ उदाहरण देते हुए विपक्ष के तर्क को गलत करार दिया है।

विपक्ष के सामने रखे सवाल
संबित पात्रा ने ट्वीट की एक श्रंखला शेयर की। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है क्योंकि पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। वे हवाला दे रहे हैं कि केवल राष्ट्रपति/राज्यपालों को ही संसद/विधानसभा भवनों का उद्घाटन करना चाहिए। लेकिन असल में उनके पाखंड को उजागर करने वाले कई उदाहरण हैं। पात्रा ने कुछ उदाहरण भी सामने रखे और विपक्ष से कुछ सवाल किए।

1. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कर्नाटक विधानसभा की नींव रखी थी। कर्नाटक के राज्यपाल ने इसका उद्घाटन क्यों नहीं किया?

2. पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने 1981 में महाराष्ट्र विधान भवन का उद्घाटन किया था। उन्होंने उस कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया?

3. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1987 में संसद पुस्तकालय भवन की नींव रखी थी। उस कार्यक्रम का किसी ने बहिष्कार नहीं किया। ऐसा क्यों?

4. पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने 24 अक्टूबर 1975 को संसदीय सौध का उद्घाटन किया था। लेकिन किसी ने बहिष्कार नहीं किया?
5. पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी के साथ मणिपुर के नए विधानसभा परिसर का उद्घाटन किया था। सोनिया गांधी ने किस हैसियत से मणिपुर के नए विधानसभा परिसर का उद्घाटन किया? क्या वह राष्ट्रपति थीं? या मणिपुर की मुख्यमंत्री या राज्यपाल?

6. पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा का उद्घाटन किया था। तमिलनाडु के राज्यपाल ने तमिलनाडु विधानसभा का उद्घाटन क्यों नहीं किया?

7. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा में प्लेटिनम जुबली मेमोरियल बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। टीएमसी नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया?

8. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल के स्थान पर विधानसभा में दिल्ली विधानसभा रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया था। आप नेताओं ने इसका बहिष्कार क्यों नहीं किया?
9. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में सेंट्रल हॉल का उद्घाटन किया था। जदयू नेताओं ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया?

10. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन की नींव रखी थी। उन्होंने ऐसा किस अधिकार के तहत किया। उनका पास छत्तीसगढ़ राज्य में कोई संवैधानिक पद नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.