3 वर्ल्ड कप फाइनल में 3 कैच ने कैसे बदली टीम इंडिया की किस्मत? लिख दी विश्व विजेता बनने की कहानी

Updated on 01-07-2024 02:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने अभी तक चार विश्व कप खिताब जीते हैं। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में अंडर डॉग टीम ने धुरंधरों से भरी वेस्टइंडीज को हराया था। उसके बाद 2007 में भारतीय टीम टी20 विश्व कप की विजेता बनी। तब पाकिस्तान को हराया था। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद वनडे विश्व कप भारत आया। अब 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी है। इनमें तीन खिताब भारत को कैच की वजह से मिला है।

कपिल देव ने लिया था रिचर्ड्स का कैच

1983 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के सामने 184 रनों का लक्ष्य था। विवि रिचर्ड्स उस समय दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज थे। आते ही उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। लेकिन मदन लाल की गेंद पर उनसे गलती हो गई। रिचर्ड्स ने लेग साइड में बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद हवा में चली गई। उन्होंने स्क्वायर लेग पर पीछे भागते हुए गेंद को लपक लिया। यहीं से मैच भारत की तरफ मुड़ गया।

श्रीसंत का 2007 में मैच विनिंग कैच

2007 टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला इस बार से भी ज्यादा रोमांचक था। अकेले दमपर मिस्बाह उल हक पाकिस्तान को जीत की तरफ ले जा रहे थे। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 12 रन चाहिए थे। पहली दो गेंदों पर 7 रन बन गाए। 4 गेंद पर टीम को 6 रन चाहिए था और मिस्बाह ने जोगिंदर शर्मा के खिलाफ स्कूप शॉट खेलनी की कोशिश की। शॉर्ट फाइन लेग पर एस श्रीसंत ने गेंद को लपका और पाकिस्तान ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत चैंपियन बन गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.