हनीमून मनाने गए कपल की ड्रोन से तलाश:इंदौर का जोड़ा मेघालय में 11 दिन से मिसिंग, परिजन बोले-पर्यटन मंत्री को सिर्फ टूरिज्म की चिंता

Updated on 02-06-2025 11:30 AM

इंदौर के दंपती राजा और सोनम रघुवंशी को लापता हुए आज सोमवार को 11 दिन हो गए हैं। मेघालय के ओसरा हिल्स से 23 मई की शाम के बाद उनकी कोई खबर नहीं है। तब से अलग-अलग 6 टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

दरअसल, जहां से वे लापता हुए हैं, वह खाई और पहाड़ी इलाका है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन भी टीम के साथ ही हैं।

विपिन ने इंदौर में अपने भाई सचिन रघुवंशी को बताया कि वहां के हालात काफी खराब हैं। मौसम पल-पल बदल रहा है। बारिश बहुत कम रुकती है। फिसलन ज्यादा है। ड्राेन से उनकी तलाश की जा रही है। कई बार कोहरे में ड्रोन नहीं उड़ पाता है। मौके पर डॉग भी मौजूद हैं। बताया कि शिलांग में बारिश और कोहरा है। इसके कारण सर्चिंग में दिक्कत आ रही है। पहाड़ी इलाके में आर्मी ही कुछ कर सकती है लेकिन इसको लेकर किसी तरह की बात नहीं बताई गई है। जो 6 टीमें मिली थीं, वे ही सर्चिंग कर रही हैं। दूसरी ओर, मेघालय के मंत्री पाॅल लिंग्दोह के बयान को लेकर परिजन नाराज हैं। उनका कहना है कि उनकी बातों ने हमें दुखी किया है। अगर एमपी में ऐसी घटना होती है, यहां ऐसा कभी नहीं कहा जाता। मेघालय सरकार को सिर्फ टूरिज्म की चिंता है।

युवक के मर्डर के बाद डरने लगे पर्यटक मेघालय के पर्यटन मंत्री पाॅल लिंग्दोह के बयान को लेकर विपिन ने कहा- एक मंत्री को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह का बयान देना गलत है। यहां एक दिन पहले ही एक हत्या हुई है लेकिन अफसरों और मीडिया ने उसे सामने ही नहीं आने दिया। जनता भी अपराधों को छिपाती है जबकि सबको सभी तरह की जानकारी रहती है।

अब बाहर से आने वाले पर्यटक शाम 6 बजे ही अपने होटलों में जाने लगे हैं। लोगों को अकेले कहीं भी जाने में डर लगता है। वहीं, राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा- इतने दिन से दो लोग लापता हैं। लेकिन मंत्री का पर्यटन को बदनाम करने का आरोप बताता है कि सरकार को सिर्फ टूरिज्म की फिक्र है। पर्यटक की सुरक्षा को लेकर उनका ध्यान ही नहीं है।

जब मंत्री अपने बयान में संवेदनशील जगह पर नहीं जाने की बात कर रहे हैं तो वहां पर ऐसी सूचना लगानी थी। फाॅरेस्ट टीम को तैनात कर लोगों को आगे जाने से रोक देना था। वे इस तरह के बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।

मां पल-पल कर रही याद, रिश्तेदार भी चिंतित राजा और सोनम के घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है। परिवार की महिलाएं उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हैं। राजा की मां तो बेटे को पल-पल याद करती हैं।

राजा के जीजा रणजीत सिंह रघुवंशी ने कहा- मेघालय के पर्यटन मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा पूरा परिवार आहत है। बयान से लगता है कि उनकी भावना राजा और सोनम को ढूंढने की नहीं है। वे गुमराह कर रहे हैं। हमारी पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव से गुहार है कि बच्चों को सकुशल वापस इंदौर ले आएं।

सांसद ने कहा-शाह ने सीएम संगमा से बात की इधर, इंदौर लौटे सांसद शंकर लालवानी ने कहा- दुख की बात है कि रविवार को हुई तलाश में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वहां के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा से बात करके जल्द से जल्द दंपती को ढूंढने को कहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की संगमा से पहले ही बात हो चुकी है।

पुलिस ने आसपास के जनजातीय लोगों से भी मदद के लिए बातचीत की है। शिलांग पुलिस लगातार तलाश में लगी है। मेघालय डीजीपी की दंपती के परिजन के साथ भी मीटिंग हो चुकी है।

20 मई को हनीमून पर हुए थे रवाना राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। राजा रघुवंशी इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। परिवार के अनुसार, दंपती 20 मई को इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शिलांग पहुंचने के बाद शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया।

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क का इश्यू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो चिंता होने लगी। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे।

परिवार ने दंपती का पता देने वालों पर 5 लाख रुपए का इनाम भी रखा है। इससे पहले मंगलवार रात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा से बात की थी। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया था।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह तक पहुंच चुका मामला मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था- इस गंभीर विषय की जानकारी मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में दी है। इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। ईश्वर से नवदंपती की सकुशल वापसी की कामना करता हूं।

जहां दंपती लापता हुआ, वहां के बारे में जानिए जिस जगह दंपती लापता हुए हैं, वह जगह सोहरा यानी चेरापूंजी के नाम से जाना जाता है। यहां देशभर में सबसे ज्यादा बारिश होती है। चूना पत्थर से बनी गुफा की दीवारों में अलग-अलग आकृतियां बनी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.