तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए मिलेगा शहद-च्यवनप्राश

Updated on 03-02-2023 05:41 PM

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि तेन्दूपत्ता तोड़ने वाले संग्राहकों के कुपोषित बच्चे, जो आँगनवाड़ी में अध्ययनरत हैं, उन्हें 6-6 महीने की राशि और खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाकर उनके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। डॉ. शाह खण्डवा जिले के वन ग्राम आँवलिया में जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण विकास केन्द्र के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों के प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला में कहा कि तेन्दुपत्ता संग्राहकों के बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए वन विभाग द्वारा महुआ का च्यवनप्राश बनाया जाएगा। कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन 10 ग्राम शहद और 15 ग्राम च्यवनप्रास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेन्दूपत्ता प्रबंधकों की मृत्यु होने की दशा में विभाग द्वारा उनके परिजन को 6 लाख रूपये की सहायता दी जाएगी।

मासिक मानदेय में वृद्धि

वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि प्राथमिक वनोपज समिति प्रबंधकों को आगामी अप्रैल माह से मौजूदा मासिक मानदेय 10 हजार से बढ़ कर 13 हजार रूपए मिलने लगेगा।

10 टी.बी. मरीज को पोषण आहार वितरित

वन मंत्री ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान में खालवा ब्लाक के चिन्हित 10 टीबी मरीज को पोषण आहार वितरित किया। उन्होंने वनग्राम आंवलिया परिसर में पौध-रोपण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.