1400 साल पुराना है गोंड समाज का इतिहास

Updated on 23-01-2023 05:14 PM

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह ने कहा है कि जो समाज जितना अधिक संगठित होता है वह उतना ही अधिक मजबूत और विकसित होता है। यह सुनिश्चित है कि एक दिन गोंड समाज अपनी पुरानी प्रतिष्ठा और सम्मान को पुनः प्राप्त करेगा। खाद्य मंत्री श्री सिंह कोलार स्थित गोलगांव में गोंड समाज महासभा की भोपाल इकाई के परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत वर्ष में गोंड समाज का इतिहास 1400 साल पुराना है। भारत से लेकर हिंद महासागर होते हुए ऑस्ट्रेलिया तक आज भी गोंडवाना लैंड के नाम से जाना जाता है ।कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पारंपरिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य से हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दमोह श्री तिरुमाला प्रकाश सिंह उइके उपस्थित थे। मंत्री श्री सिंह ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज के लिए कार्य करने वाले युवाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

रानी कमलापति गोंड इतिहास की पहचान

मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि गोंड राजाओं ने भारत के इतिहास में कई साल शासन किया। इनमें से एक भोपाल की रानी रानी कमलापति थी। उन्होंने कहा कि भोपाल से उड़ीसा, ओरछा से चंद्रपुर, मदन महल, बाड़ी और रामनगर तक गोंड राजाओं के शासनकाल का उल्लेख मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.