उच्च शिक्षा विभाग:फोर्थ ईयर का सेशन तय समय से हुआ लेट, अब तक एडमिशन की प्रक्रिया ही शुरू नहीं, बढ़ेगी पेचीदगी

Updated on 05-07-2024 12:08 PM

प्रदेश के काॅलेजों में चल रही एडमिशन की प्रक्रिया के तहत अब यूजी फोर्थ ईयर में नवीनीकरण होंगे। नवीनीकरण यानि थर्ड ईयर से फोर्थ ईयर में आने वाले छात्रों को प्रमोट करना या दाखिला देना। यूजी फोर्थ ईयर ऑनर्स या ऑनर्स विथ रिसर्च में छात्र तय करेंगे कि उन्हें इन दोनों में से किसका चयन करना है।

उच्च शिक्षा विभाग ने हाल में कॉलेजों को गुरुवार तक ई-प्रवेश पोर्टल पर अपडेट करने के लिए निर्देश दिए थे। कई कॉलेजों ने इसे कर भी दिया है। लेकिन, अब कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि उसी कॉलेज के छात्र ताे थर्ड ईयर से फोर्थ ईयर में प्रमोट हो जाएंगे, लेकिन अगर कोई छात्र दूसरे शहर से आकर कॉलेज में एडमिशन लेना चाहता है तो उसके लिए अब तक गाइडलाइन नहीं दी गई है।

इससे पेचीदगी और बढ़ गई हैं। इसकी वजह यह है कि शहर बदलने या विवि बदलने से छात्रों को माइग्रेशन देना होगा। इसी के साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि जिस विषय में वह फोर्थ ईयर करना चाहता है संबंधित कॉलेज में वह विषय हैं भी कि नहीं। कॉलेज प्राचार्याें का कहना है कि अब तक फोर्थ ईयर में एडमिशन या बाहर से आने वाले छात्रों के एडमिशन को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं दी गई है।

जुलाई आखिर या अगस्त से लगेंगी फोर्थ ईयर की कक्षाएं

जानकारी के मुताबिक फाेर्थ ईयर की कक्षाएं भी जुलाई अंत या अगस्त से लग सकेंगी। इस वजह से फाेर्थ ईयर का सेशन भी लेट शुरू हो सकेगा। चूंकि इसमें रिसर्च वर्क भी है, इस वजह से छात्रों को भी कम समय मिल सकेगा। गौरतलब है कि इस सत्र से पहली बार फोर्थ ईयर की कक्षाएं लगेंगी। प्रोफेसर्स के लिए भी पढ़ाने का यह नया अनुभव रहेगा। बताया जाता है कि पीजी फर्स्ट ईयर का काफी कोर्स यूजी फोर्थ ईयर में शामिल किया गया है।

सेशन भी लेट शुरू हो सकेगा

इस सत्र से पहली बार शुरू हो रहे फोर्थ ईयर का सेशन भी देरी से शुरू हो सकेगा। हाल में उच्च शिक्षा विभाग ने तीन दिन तक विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ का आयोजन किया था। लेकिन, इसमें फोर्थ ईयर के विद्यार्थी नहीं थे क्योंकि अब तक उनका नवीनीकरण ही नहीं हुआ है। इधर, बरकतउल्ला विवि ने यूजी थर्ड ईयर का परीक्षा परिणाम भी अब तक घोषित नहीं किया है। कॉलेज प्राचार्यों ने बताया कि जब तक रिजल्ट घोषित नहीं होगा तब तक छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट भी नहीं कर सकते। इस वजह से फार्थ ईयर का सेशन भी देर से शुरू हाेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.