इधर पति राहुल ने ठोकी 50, उधर खुशी से झूम उठी पत्नी अथिया, 3 शब्दों में कह दी दिल की बात

Updated on 20-04-2024 05:00 PM
लखनऊ: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते 19 अप्रैल की रात को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गजब का प्रदर्शन किया और 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। वहीं इस मुकाबले में केएल राहुल भी शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।वहीं राहुल को हमेशा अपनी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से खास सपोर्ट मिला है। वह हमेशा राहुल को सपोर्ट करते हुए नजर आती है। अक्सर वह अपने पति को स्टेडियम में आकर ही चीयर करती हैं। हालांकि जब चेन्नई के खिलाफ राहुल ने अपनी फिफ्टी पूरी की तो अथिया शेट्टी ने उनके लिए एक खास स्टोरी शेयर की।

राहुल की फिफ्टी से झूम उठी अथिया शेट्टी
जब केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी फिफ्टी पूरी की। तो उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उस स्टोरी में टीवी पर दिखा रहे थे कि राहुल अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके हैं और 31 गेंद पर 53 रन पर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी पर राहुल को लेकर लिखा हुआ था कि, 'एंड दिस गाय'। यानी 'और यह लड़का'। उन्होंने इस कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया था।

केएल राहुल ने खेली 82 रन की तूफानी पारी
केएल राहुल ने 154 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के भी जड़े। इसके अलावा बात करें मैच की तो, चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 2 विकेट पर यह टारगेट चेज कर लिया। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट से यह मैच एकतरफा जीत लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.