स्वस्थ समाज आर्थिक संपन्न भारत के निर्माण में सहायक - उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

Updated on 13-01-2024 12:49 PM

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ समाज, आर्थिक संपन्न भारत के निर्माण में सहायक है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अच्छा स्वास्थ्य कार्यक्षमता में वृद्धि करता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस में रीवा के मार्तण्ड स्कूल क्रमांक-1 में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं के साथ प्राणायाम किया।

स्वामी विवेकानंद के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं से आह्वान किया है कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अध्ययन करें उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के अंदर जो ऊर्जा है उसका सदुपयोग समाज और देश के हित में करें। भारत को विश्व गुरु के स्थान पर पहुंचाने में अपना योगदान दें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि महापुरूषों के आदर्श हमें प्रेरणा देते हैं और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इसी उद्देश्य से रतहरा में शिवाजी पार्क का निर्माण कर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जायेगी जो धर्म और संस्कृति के वाहक रहेंगे। उनकी प्रतिमा के लोकार्पण अवसर पर निबंध एवं लेख प्रतियोगिताएं होंगी।

भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है

उप मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत विश्व गुरु बनेगा, 21वीं सदी भारत की होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम लोग देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी के साथ विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को युवा दिवस की बधाई दी। विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य गुलवसिया देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.