छिंदवाड़ा-सिवनी में तेज बारिश, श्योपुर में ओले गिरे:भोपाल समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ओलावृष्टि होगी

Updated on 03-05-2025 02:13 PM

मध्यप्रदेश में शनिवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत करीब 40 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में सुबह बूंदाबांदी हुई। वहीं, श्योपुर में 15 मिनट तक ओले गिरे। यहां पारा 42 डिग्री से लुढ़कर 26 डिग्री पर आ गया।

प्रदेश के 7 जिले - सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भी ओले गिर सकते हैं। जिन जिलों में शनिवार को बारिश हो सकती है, उनमें भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। यहां गरज-चमक और बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

इन जिलों में गर्मी का असर रहेगा इंदौर, उज्जैन, सीहोर, देवास, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम और बड़वानी में गर्मी का असर रहेगा।

इसलिए ऐसा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

ग्वालियर-भिंड में बारिश, इंदौर-उज्जैन संभाग में गर्मी मध्यप्रदेश में शुक्रवार को बारिश और आंधी के साथ ही गर्मी का असर भी देखा गया। भिंड में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मुरैना में भी तेज बारिश हुई। ग्वालियर में भी हल्की बरसात हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट हुई।दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गर्मी का असर देखा गया। रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में 43.6 डिग्री, खंडवा में 43.1 डिग्री, खरगोन में 43 डिग्री, धार में 42.4 डिग्री, शाजापुर-रायसेन में 42.2 डिग्री, शिवपुरी में 42 डिग्री, बैतूल में 40.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.1 डिग्री और दमोह में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.