भोपाल में भारी बिजली कटौती, 25 से ज्यादा इलाकों में पावर कट, 6 घंटे तक इन जगहों पर नहीं आएगी इलेक्ट्रिसिटी

Updated on 19-09-2024 10:26 AM
भोपाल: राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। अब बिजली कंपनी ने गुरुवार को शहर के 25 से अधिक रहवासी एवं व्यवसायिक इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती का ऐलान कर दिया है। बिजली कंपनी के अनुसार इन इलाकों में कंपनी मेंटेनेंस का कार्य करेगी, इसके चलते यहां बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी।

बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार शहर के कुछ हिस्सों में चार तो कुछ हिस्सों में छह घंटे तक की कटौती की जाएगी। इसलिए डिस्कॉंम ने अपील करते हुए कहा है कि लोग अपने जरूरी काम पहले निपटा लें। ताकि बिजली कटौती के समय उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी, उसमें कई बड़े रहवासी इलाके सर्व धर्म कॉलोनी, मिसरोद फेस वन, दानिश नगर, गांधीनगर, सलैया, रोहित नगर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, अमालतास फेज 1, दीपक सोसायटी, न्यू फ्रेंड्स सोसाइटी जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।

इन इलाकों में होगी कटौती


गांधीनगर, न्यू जेल रोड, झूलेलाल मार्केट, पीपलनेर और आसपास के रहवासी इलाकों में सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 तक कटौती की जाएगी।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक


दानिश नगर, मिसरोद फेस 1, सर्वधर्म डी सेक्टर, सर्वधर्म सी सेक्टर, सेक्टर डी, सलैया रोहित नगर, फेज 3, गुड शेफर्ड कॉलोनी, प्रियंका होम्स, जेके टाउन, इसरो कॉलोनी, गीत बंगलो 4, एच आई जी क्वार्टर, कावेरी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक कटौती की जाएगी।

सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक


न्यू फ्रेंड्स सोसाइटी, दीपक सोसायटी, अमलतास फेज 1 और परस्पर कॉलोनी के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.