स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने साँची क्षेत्र के नीनोद में किया विकास यात्रा का शुभारंभ

Updated on 06-02-2023 05:18 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने समानता, सद्भावना, समरसता, मानव एकता और करुणा का संदेश देने वाले समाज-सुधारक संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर रविवार को साँची विधानसभा क्षेत्र के नीनोद ग्राम से विकास यात्रा का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिये कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने साँची विधानसभा में भ्रमण के लिये ग्राम नीनोद से विकास रथ को हरी-झण्डी दिखा कर रवाना किया। ग्राम नीनोद में पौध-रोपण भी किया। उन्होंने ग्राम में 50 लाख लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण और 6 लाख 45 हजार लागत के खेल मैदान निर्माण का भूमि-पूजन किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने नीनोद, कढ़ैया, जमुनिया ग्रामों में हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कढ़ैया ग्राम में 3 करोड़ 65 लाख 73 हजार लागत के 2.77 किलोमीटर के दीवानगंज-बरखोरपुर मार्ग से कढ़ैया सी.सी. मार्ग का शिलान्यास किया। ग्राम दाहिड़ा में 28 लाख 26 हजार लागत से बनने वाले आँगनवाड़ी भवन का शिलान्यास किया और ग्राम बरजोरपुर में एक लाख 83 हजार लागत के सी.सी. रोड का लोकार्पण किया। ग्राम सरार में पीएम आवास योजना के हितग्राही को नव-निर्मित पीएम आवास में गृह प्रवेश कराया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, साँची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, स्थानीय जन-प्रतिनिधि और ग्रामीणजन थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.