पुलिस की वर्दी पहनकर करता था ठगी:ऐशबाग इलाके में किराए के मकान से पुलिस ने पकड़ा

Updated on 20-08-2024 12:48 PM

पुलिस की वर्दी पहन लोगों को ठगने वाला एक फर्जी पुलिसकर्मी पुलिस ने दबोचा है। बताया जा रहा है क्या आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को पुलिस वाला बताकर ठगी करता था। जिसे पुलिस ने ऐशबाग इलाके से पकड़ा है, पुलिस के अनुसार लंबे समय से किराए के मकान में रह रहा था।पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक चर्च रोड जहांगीराबाद निवासी शैलेन्द्र धाकड़ (28) की घर के सामने एमपी ऑनलाइन की दुकान है। विगत 16 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स दुकान पर पहुंचा। उसने अपना नाम अलीम खान बताया। उसकी वर्दी पर भी अलीम खान 1761 की नेम प्लेट लगी थी। दुकान पर आकर वो शैलेन्द्र धाकड़ से बोला कि मेरी किश्त कटनी है, इसलिए मुझे पांच हजार रुपए ट्रांसफर कर दो। मैं तुम्हें नगद पैमेंट दे देता हूं। अलीम खान ने मोबाइल से बारकोड दिखाया तो शैलेन्द्र ने स्कैन कर पेमेंट कर दिया। दुकानदार ने उससे पैसे मांगे तो बोला कि अभी देता हूं। दुकान पर बैठे-बैठे ही उसने पुलिस की वर्दी में पासपोर्ट साइज के 8 फोटो बनवा लिए। करीब तीन-चार घंटे वो दुकान पर ही बैठे मोबाइल पर बातें करता रहा। बातें करते-करते वो दुकानदार की नजर बचाकर भाग निकला। जब वह नहीं लौटा तो फरियादी शैलेन्द्र धाकड़ ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी।

फरियादी ने अलीम खान का वर्दी वाला फोटो पुलिस को दिया था। उसी आधार पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। विगत 18 अगस्त की दोपहर जिंसी चौराहे पर फोटो वाले हुलिया का व्यक्ति मिल गया। उसने पुलिस लाइन में पदस्थ होना बताया। संदेह होने पर पुलिस लाइन कॉल कर जानकारी ली गई तो पता चला कि अलीम खान नाम का कोई आरक्षक पदस्थ नहीं है। सख्ती से पूछताछ करने पर पहले तो उसने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में वह टूट गया। आरोपी का पूरा नाम अलीम खान (26) निवासी ग्राम आलीवाड़ा थाना देवरी जिला रायसेन बताया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.