हेजल कीच ने कैंसर सर्वाइवर्स को डोनेट किए अपने आधे से ज्यादा बाल, बोलीं- पोस्टपार्टम हेयर लॉस से जूझ रही थी

Updated on 14-10-2023 04:07 PM
'बॉडीगार्ड' एक्ट्रेस और क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच अगस्त, 2023 में दूसरी बार मां बनी थीं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम ऑरा रखा था। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैन्स को दी थी। दो बच्चों की खूबसूरत मां हेजल ने डिलीवरी के बाद हेयल लॉस के बारे में बताया है। और कहा कि उन्होंने कैंसर सर्वाइवर बच्चों के विग के लिए अपने बाल डोनोट कर दिए हैं।

13 अक्टूबर, 2023 को युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए हेयर लुक की झलकियां शेयर कीं। उन्होंने खुलासा किया कि ज्यादा बाल झड़ने की वजह से उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे। इसके साथ, एक्ट्रेस ने एक नोट लिखा और बताया, 'मैंने हमेशा देखा है कि नई मांएं अपने बाल छोटे कर लेती हैं और मुझे कभी समझ नहीं आया कि क्यों। मुझे डिलीवरी के बाद, बालों के झड़ने के बारे में पता चला, जब आप नन्हें मेहमान के साथ एडजस्ट कर रहे होते हो, तो ऐसी चीजें होती हैं।'

कैंसर सर्वाइवर्स को हेजल ने डोनेट किए हेयर

हेजल ने आगे बताया, 'जब मैंने अपने बाल फिर से छोटे किए तो मैंने फैसला लिया कि मैं कैंसर के इलाज से गुजर रहे लोगों के लिए, विग बनाने के लिए, अपने बाल दान करना चाहूंगी। मेरे पति ने बताया था कि कैंसर बीमारी में होने वाली कीमोथेरेपी के दौरान वह अपने सारे बाल, आंखों की पलकें और भौहें झड़ते देखते थे तो उनको कैसा महसूस होता था।'

हेजल ने इस ट्रस्ट के किए हेयर डोनेट

हेजल ने आगे कहा, 'मैं इस समय यूके में हूं और मैंने अपने बाल द लिटिल प्रिंसेस ट्रस्ट को डोनेट किया। वह कीमोथेरेपी के कारण बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए उन डोनेटेड हेयर्स को विग में बदल देता है। मैं इस चैरिटी को आपके साथ शेयर करना चाहती थी क्योंकि जब मैंने पहली बार अपने बाल छोटे कराए तो मुझे इसके बारे में पता नहीं था। कल्पना कीजिए कि हम सैलून में जो लंबे, सुंदर बाल देखते हैं, उनका उपयोग वास्तव में किसी के जीवन को थोड़ा बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.