हसरंगा टी-20I में बने श्रीलंका के टॉप विकेट टेकर:बांग्लादेश के हृदॉय ने लगाई सिक्स की हैट्रिक, मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स

Updated on 08-06-2024 05:23 PM

टी-20 वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में बांग्लादेश ने लड़खड़ाते हुए 125 का टारगेट चेज किया। टीम ने 2 विकेट से मैच जीता। मुकाबले में महीष तीक्षणा ने शानदार फील्डिंग की और शाकिब अल हसन का कैच किया। वहीं, वानिन्दु हसरंगा अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 108 विकेट पूरे कर श्रीलंका के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। हसरंगा के एक ओवर में तौहीद हृदॉय ने सिक्स की हैट्रिक भी लगाई।

1. तुषारा ने तंजीद को बोल्ड किया

बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद, श्रीलंका ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की और बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया। धनंजय डी सिल्वा के पहले ओवर में सौम्य सरकार को आउट करने के बाद, नुवान तुषारा ने तंजीद हसन का शानदार तरीके से विकेट लिया। दूसरे ओवर में अपनी पहली तीन गेंदों पर दो सिंगल देने के बाद, तुषारा ने एक फुल-लेंथ इन-स्विंगर फेंकी। तंजीद इसे समझ नहीं सके। तेज गति और स्विंग से वे पूरी तरह से चकरा गए। इतने में गेंद उनके ऑफ स्टंप पर जा लगी। उनके आउट होने से बांग्लादेश के खेमे में चिंता हो गई, क्योंकि टीम ने महज 6 रन पर ही 2 विकेट खो दिए थे।

2. तीक्षणा ने लिया डाइविंग कैच
श्रीलंका के प्लेयर महीश तीक्षणा ने थर्ड मैन पर शानदार डाइविंग कैच लेकर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को वापस पवेलियन भेज दिया। बांग्लादेश अपने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश कर रहा था, जब तौहीद हृदोय ने वानिन्दु हसरंगा को लगातार तीन सिक्स लगाकर बढ़त हासिल की। हृदोय के विकेट से टीम को आराम मिला। हालांकि, बांग्लादेश का पलड़ा अभी भी भारी था, क्योंकि उनके पास क्रीज पर शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह का अनुभव था। 16 ओवर के बाद बांग्ला टाइगर्स का स्कोर 108-5 था और पथिराना को अपना अंतिम ओवर फेंकने के लिए लाया गया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दूसरी गेंद शॉर्ट फेंकी, जिसे शाकिब ने बाउंस के टॉप पर कट शॉट के साथ थर्ड मैन के ऊपर से खेला। डीप पर तैनात तीक्षणा तेजी से अंदर आए और दौड़ते हुए डाइव लगाकर कैच लपक लिया।

3. ह्रदॉय ने हसरंगा को लगातार तीन सिक्स लगाए
बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए। इस दौरान तौहीद हृदॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 बॉल में 40 रन की पारी खेली। इसी बीच बांग्लादेश की पारी के 11वें ओवर में, हृदॉय ने श्रीलंका के कप्तान वानिन्दु हसरंगा के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल-लेंथ बॉल को मिड-विकेट के ऊपर से स्लॉग-स्वेप्ट करके ओवर का अपना पहला छक्का लगाया।इसके बाद उन्होंने एक बार फिर सिक्स लगाकर अपना आक्रमण जारी रखा, उन्होंने फिर मिड-विकेट पर सिक्स लगाया। अटैक जारी रखते हुए उन्होंने और एक फुलर-लेंथ डिलीवरी को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से सिक्स के लिए पहुंचा दिया औक छक्कों की हैट्रिक लगा दी।

मैच में बने रिकॉर्ड्स...

1. टी-20 में श्रीलंका के टॉप विकेट टेकर बने हसरंगा
श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिन्दु हसरंगा ने बांग्लादेश के मुकाबले में 2 विकेट लिए। इसी के साथ उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर में 108 विकेट हो गए। वह अब श्रीलंका के टॉप विकेट टेकर हो गए हैं। उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया। मलिंगा ने 84 मैच में 107 विकेट लिए हैं।

2. बांग्लादेश की श्रीलंका पर छठवीं जीत
बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया। इसके साथ ही बांग्लादेश की श्रीलंका पर 17 मैचों में 6 जीत हो गई गई हैं। यह एक प्रतिद्वंदी के खिलाफ बांग्लादेश की दूसरी सबसे ज्यादा जीत है। टीम ने जिम्बाब्वे को सबसे ज्यादा 17 बार हराया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.