हरदा पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट:सीएम से मिलने आए हरदा ब्लास्ट पीड़ितों को पुलिस ने जबरन बस से वापस लौटाया

Updated on 09-04-2025 12:46 PM

हरदा पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट के पीड़ितों को भोपाल पुलिस ने जबरन बस से वापस हरदा भेज दिया। सीएम से मिलने के लिए पीड़ित करीब 150 किमी की यात्रा कर भोपाल आए थे। इनमें महिला, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। सोमवार शाम भोपाल आने के बाद यह सभी मिसरोद के पास एक ढाबे पर रुके।

मंगलवार सुबह पैदल सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में मिसरोद थाने की सीमा पर इन सभी को रोक लिया गया। पुलिस ने इन सभी को जबरन बस में बैठाकर हरदा रवाना कर दिया।

पीड़ित देवीसि‌ंह राजपूत ने कहा कि उन्हें और उनके साथियों को मिसरोद थाना पुलिस ने डंडों से पीटकर और जबरन बस में बैठाकर वापस हरदा भेजा है। अब वे हारदा पहुंचकर मिसरोद थाना टीआई के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।

हालांकि, अधिकारी बल प्रयोग से इंकार कर रहे हैं। उनका तर्क है- यह सभी बिना अनुमति सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस का कहना है कि किसी पर बल प्रयोग नहीं किया गया है। उन्हें समझाबुझाकर वापस भेजा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.