दो माह में 2 लाख से अधिक पर्यटकों से गुलजार रहा हनुवंतिया

Updated on 31-01-2023 06:19 PM

हनुवंतिया में 28 नवंबर 2022 से आयोजित जल महोत्सव का समापन हो गया है। पर्यटन विभाग द्वारा चलाए गए महोत्सव में दो माह में रिकॉर्ड 2 लाख पर्यटक पहुंचे। टेंट सिटी में भी 5 हजार से अधिक परिवारों ने ठहरकर क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रोमांचक गतिविधियों का आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि 28 नवम्बर को महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा किया गया था। 

मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटकों को भ्रमण के साथ पर्यटन का 360 डिग्री अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू जल महोत्सव अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी उभर रहा है। पहली बार हनुवंतिया में सगाई, शादी जैसे मांगलिक कार्यक्रम भी हुए। केरल के प्रसिद्ध कैराली ग्रुप द्वारा स्थापित वेलनेस सेंटर को भी सकारात्मक प्रतिसाद मिला। स्कूबा डाइविंग, बोरियामल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्जरी रीगल सीरीज बोट, पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों ने पर्यटकों को रोमांचित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.