मार्च में ज्वाइन करने वाले आधा दर्जन पुलिस कप्तान सिर्फ 9 महीने ही जिले में कर पाएंगे कप्तानी

Updated on 03-04-2023 08:18 PM

पुलिस अधीक्षकों की पदोन्नति और उसका आदेश तय समय पर हुआ तो आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के पुलिस अधीक्षक विधानसभा चुनाव के तत्काल बदल दिए जाएंगे। हाल ही में ऐसे कई अफसरों को जिले की कमान सौंपी है, उन्हें अब सिर्फ 9 महीने की ही कप्तानी करनी होगी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार को पदोन्नति वाले सभी अफसरों का जिले से तबादला करना ही होगा।

करीब दस दिन पहले हुए आईपीएस अफसरों के तबादलों में वर्ष 2009 बैच के अफसरों को भी पुलिस की कप्तानी दी गई है। इस बैच के 14 अफसर एक जनवरी को डीआईजी हो चुके हैं, जबकि बाकी के अफसर पुलिस अधीक्षक की रेंक पर पदस्थ हैं। इस बैच के अमित सांघी छतरपुर एसपी, टीके विद्यार्थी जबलपुर एसपी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला खंडवा एसपी, मनीष कुमार अग्रवाल डीसीपी इंदौर बनाए गए हैं।

इन सभी को अब अगले साल की एक जनवरी को डीआईजी के पद पर पदोन्नत होना है। इसी तरह वर्ष 2010 बैच के मोहम्मद युसूफ कुरैशी एसपी सिंगरोली, सिद्धार्थ बहुगुणा एसपी रतलाम भी पदोन्नत होना है। इन सभी को मार्च में ही इन जिलों में पदस्थ किया गया है। ऐसे में अब ये सभी अफसर इन जिलों में बतौर पुलिस कप्तान लंबी पारी नहीं खेल सकेंगे। इन्हें एक साल के भीतर ही डीआईजी के पद पर पदस्थापना दे दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.