Bhopal Express में डेढ़ हजार का टिकट ढाई हजार में लेना पड़ा, डेढ़ हजार भी गंवाए

Updated on 12-09-2023 12:38 PM

भोपाल। शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस को रेलवे के अधिकारियों ने बहाल तो कर दिया लेकिन कई यात्री उलझन में फंस गए हैं। इन यात्रियों के हजारों रुपये रेलवे के पास अटक गए हैं, जो वापस नहीं मिल रहेे हैं। ये वे यात्री हैं जिन्होंने भोपाल एक्सप्रेस को निरस्त किए जाने की सूचना के बाद टिकट निरस्त कराए थे और राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में 15 सौ के टिकट 25 सौ रुपये में खरीदे हैं। 14 घंटे बाद रेलवे ने निरस्त की भोपाल एक्सप्रेस को रविवार देर रात बहाल तो कर दिया। जिसके कारण अब कई यात्रियों के टिकट दो ट्रेनों में कन्फर्म हो चुके हैं। अब यदि ऐसे यात्री इनमें से एक भी ट्रेन की टिकट निरस्त कराते हैं तो इनके रुपये कटने तय है। इस संबंध में गलती करने वाले रेल अधिकारियों ने यात्रियों के लिए किसी तरह की कोई सलाह जारी नहीं की है।

निरस्त कराया टिकट तब भी रेलवे नहीं कर रहा मान्य, सेवानिवृत्त आइएएफ परेशान

भारतीय वन सेवा के भोपाल निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी एके बरोनिया को दिल्ली जाना था। उन्होंने भोपाल एक्सप्रेस में 16 सितंबर का टिकट लिया था जो द्वितीय श्रेणी का था जिसका किराया 1520 रुपये चुकाया था लेकिन रेलवे ने इसी बीच सूचना दी कि ट्रेन 11 सितंबर से 18 दिन तक निरस्त रहेगी। जिस पर रविवार को उन्होंने दिन में उक्त टिकट को निरस्त करा लिया था। इसके बाद मुंबई से होकर भोपाल के रास्ते हजरत निजामुद्दीन जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी का टिकट खरीदा था जिसके 2485 रुपये चुकाने पड़े थे।

यह टिकट भी कन्फर्म हो गया है। जब सोमवार तक भोपाल एक्सप्रेस के निरस्त कराए गए टिकट के रुपये वापस खाते में नहीं आए तो रेलवे के पोर्टल पर पीएनआर की जांच की गई। तब पता चला कि भोपाल एक्सप्रेस का जो टिकट उन्होंने निरस्त कराया था वह तो निरस्त ही नहीं हुआ है, बल्कि कन्फर्म है।

अब उनका कहना है कि दिल्ली जाने वाले वह एक यात्री है और उनके पास दो ट्रेनों में कन्फर्म टिकट है, जिन पर वह 4005 रुपये खर्च कर चुके हैं। अब इसमें से एक भी टिकट वह निरस्त कराते हैं तो 30 से 40 प्रतिशत रुपये रेलवे काट लेगा। इस तरह रेल अधिकारियों द्वारा की गई गलती के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। एके बरोनिया ऐसे एक यात्री नहीं है, बल्कि कई यात्रियों के साथ इस तरह की गफलत हुई है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

तो रेलवे को होगा नुकसान

रेलवे मामलों के जानकारी अरुण अवस्थी का कहना है कि जल्दबाजी में भोपाल एक्सप्रेस को निरस्त करने की गलती रेलवे के कुछ अधिकारियाें से हुई है। अब नुकसान रेल यात्रियों का हो रहा है। यदि इनमें से कोई भी यात्री उपभोक्ता फोरम जाते हैं तो तय है कि फैसला यात्रियों के पक्ष और रेलवे के खिलाफ में आएगा। इस तरह रेलवे को अपने खजाने से राशि चुकानी होगी।

यहां करें इसकी शिकायत

जिन यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है वे रेल सुविधा नंबर 139 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। भोपाल डीआरएम व पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.