भोपाल के दो बार एवं रेस्टोरेंट में जीएसटी का छापा, कार्रवाई जारी
Updated on
30-12-2025 01:05 PM
भोपाल: स्टेट जीएसटी की कर अपवंचन विंग ने सोमवार शाम को भोपाल में बंसल वन स्थित दो अलग-अलग बार एवं रेस्टोरेंट में छापा मारा। विभाग की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इसमें एक बार-रेस्टोरेंट एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यापारी का बताया जा रहा है।कर चोरी के संदेह में टीम ने कार्रवाई की है। जीएसटी की टीम ने दोनों जगह से बिलों की जानकारी ली है। यह भी देखा जा रहा है कि बिलों में कोई गड़बड़ी तो नहीं की गई है। डिजिटल डिवाइसों की भी जांच की जा रही है। जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि करवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी इसके बाद ही पता चलेगा कि क्या गड़बड़ी की गई है।
विभाग की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। कार्रवाई फिलहाल जारी है। इसके बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी।
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल…
गुना, भोपाल से जयपुर जा रहे एक दंपती के साथ जोधपुर एक्सप्रेस में नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात हुई है। गुना के पास सामने बैठे एक अज्ञात युवक बेहोश होने…
भोपाल, भोपाल में अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार प्रमिला तिवारी के फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।पुलिस जांच में खुलासा…
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का हिसाब साफ कर दिया है। अब कर्मचारी रिटायरमेंट या सेवा के दौरान मौत होने पर मिलने…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्रायसिकल वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू…
भोपाल। भोपाल मेट्रो के एम्स से सुभाष नगर तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बुधवार को होने वाली तकनीकी जांच टल गई। दरअसल दिल्ली से आने वाली कमिश्नर…
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के…