
पोते को ग्रामीण ने बचाया
इसी दौरान सात वर्षीय पोता राघवेंद्र भी पानी में बह गया था, लेकिन पास खड़े ग्रामीण तुलाराम ने जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।
शव बरामद, पोती की तलाश जारी
रेस्क्यू टीम ने बाबूलाल का शव बरामद कर लिया, जिसे पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। हालांकि 12 वर्षीय पल्लवी का अब तक पता नहीं चल सका है। एसडीएम आशुतोष शर्मा के अनुसार, सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।