नातियों ने रजनीकांत को किया दंडवत प्रणाम तो बेटी ऐश्वर्या ने पैरों में लगाई महावर, संस्कारों ने जीता दिल

Updated on 14-11-2023 04:00 PM
हमेशा ही अपनी एक्टिंग और रौब से लोगों का दिल जीतने वाले रजनीकांत ने हाल ही परिवार के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई। लेकिन इस मौके पर बेटी ऐश्वर्या और नातियों ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। ऐश्वर्या ने पिता रजनीकांत के पैरों पर महावर लगाई तो वहीं नातियों ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया। ऐसे संस्कार देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Aishwarya Rajinikanth ने दिवाली सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। साथ में लिखा, 'मेरी दिवाली ऐसी रही। उम्मीद करती हूं कि आपकी दिवाली भी खुशियों भरी रही होगी।' ऐश्वर्या के इस पोस्ट र फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं।

बेटी ने रजनीकांत के पैरों में लगाई महावर, नातियों ने जीता दिल

एक तस्वीर में Rajinikanth कुर्सी पर बैठे हैं और बेटी ऐश्वर्या नीचे बैठी हुई उनके पैरों में महावर लगा रही हैं। पैरों पर हल्दी भी लगी है। इस तस्वीर ने फैंस का दिल लूट लिया है। एक और तस्वीर, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं, वह है नातियों द्वारा रजनीकांत को दंडवत प्रणाम किया जाना।

दिवाली पर परिवार संग बिताया टाइम

अन्य तस्वीरों में ऐश्वर्या बच्चों को गले लगाते नजर आ रही हैं। रजनीकांत भी उनके साथ प्यारे पल बिता रहे हैं।

'लाल सलाम' में दिखेंगे रजनीकांत, ऐश्वर्या हैं डायरेक्टर

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो रजनीकांत जल्द ही फिल्म Lal Salaam में कैमियो करते नजर आएंगे। हाल ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 'लाल सलाम' को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने ही डायरेक्ट किया है। यह अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी। इससे पहले रजनीकांत 'जेलर' में नजर आए थे, जिसने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, और सुपरहिट रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.