24 घंटे चल रहा काम: 180 श्रमिक, 6 सुपरवाइजर, 4 मैनेजर जुटे
स्टेशन सुपर कारिडोर 6 : यहां पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया है और स्टेशन के कान्कोर लेवल स्ट्रक्चर को तैयार में पांच दिन लगेंगे। 10 दिन में प्लेटफार्म का निर्माण हो जाएगा। ट्रायल रन के बाद ही यहां पर एस्केलेटर, लिफ्ट अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्लेटफार्म पर शेड लगाने का काम बाकी है, जो जल्द पूर्ण होगा।
24 घंटे चल रहा काम: 80 श्रमिक, 4 सुपरवाइजर, 2 मैनेजर जुटे
स्टेशन सुपर कारिडोर 5: मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म के ऊपर 18 लोहे के कालम लगाए जा चुके हैं और 22 लगना बाकी है। इसके बाद यहां शेड लगााया जाएगा। यह दूसरा स्टेशन हो जो एससी 3 स्टेशन के बाद तैयार होगा। यहां कान्कोर लेवल पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जा चुका है। पेंटिंग कार्य हो गया है। एक लिफ्ट डक्ट तैयार हो गई है।
24 घंटे चल रहा काम: 120 श्रमिक, 5 सुपरवाइजर, 4 मैनेजर जुटे
स्टेशन सुपर कारिडोर 4: यहां कान्कोर और प्लेटफार्म लेवल का स्ट्रक्चर बन गया अौर पटरियां भी बिछा दी गईं। शेड निर्माण ट्रायल रन के बाद होना है। ट्रायल रन से पहले समय बचने पर शेड निर्माण होने की संभावना हैं। ट्रायल रन तक सीढ़ी, एस्केलेटर व लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
12 घंटे चल रहा काम: 80 श्रमिक, 4 सुपरवाइजर, 2 मैनेजर मौजूद
स्टेशन सुपर कारिडोर 3: इस स्टेशन पर छह लिफ्ट व आठ एस्केलेटर का प्रविधान है। ट्रायल रन के पहले दो लिफ्ट व दो एस्केलेटर चालू होंगे। स्टेशन की इमारत में रंगरोगन का कार्य भी किया जा रहा है। सीढ़ियों के किनारे जल्द ही हैंडरेल पाइप लगाएंगे।
24 घंटे तीन शिफ्ट मे काम: 250 श्रमिक, 8 सुपरवाइजर, 6 मैनेजर जुटे