276 करोड़ खर्च कर गांवों की प्यास बुझाएगी सरकार:अफसरों ने बोरिंग खनन पर लगाई रोक, ग्रामीण पानी खरीदने को मजबूर

Updated on 03-05-2025 02:18 PM

प्रदेश में गर्मी के प्रचंड रूप लेते ही ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर रूप लेने लगा है। ऐसे में सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर गांव में सभी घरों को पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति योजना के जरिए पानी पहुंचाने की योजना पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।

सरकार ने 30 जून तक सभी ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था के लिए 276 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान बनाया है पर मई का महीना शुरू होने के बाद भी गहराते जल संकट से निदान को लेकर शिकायतों का दौर तेज होने लगा है। ऐसे में कलेक्टरों को बोरिंग खनन पर प्रतिबंध लगाना पड़ा है तो ग्रामीणों को पानी खरीदना मजबूरी बना है।

मोहन सरकार ने गर्मी में पेयजल संकट के निदान के लिए यह निर्णय लिया था कि गर्मी के मद्देनजर ग्रामीण बसाहटों में हैंडपंपों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है लेकिन अब इसमें दिक्कतें सामने आने लगी हैं। सरकार के दावे हैं कि नल जल योजना के माध्यम से भी पानी की व्यवस्था की जा रही है जो गहराते जल संकट के चलते सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है।

बजट सत्र के दौरान सरकार ने यह तय किया था कि गर्मी में एक अप्रेल से 30 जून तक जहां पेयजल संकट की स्थिति बनेगी वहां पीएचई विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना के अंतर्गत पानी दिया जाएगा। ऐसे गांवों में हैंडपंपों और नलकूपों में राइजर पाइप बढ़ाकर, नए हैंडपंप लगाकर, पानी का प्रेशर कम होने पर नलकूपों में हाइड्रोफैक्चरिंग करके, सफाई कराने का काम कराया जाएगा। साथ ही अनुपयोगी होने से बंद नल जल योजनाओं में नए नलकूप स्त्रोत खनन कराकर प्रभावित बसाहट वाले इलाकों में काम कराया जाएगा।

सरकार का दावा है कि इन कार्यों को जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट से राहत मिल सके। हालांकि, अब तक की स्थिति को देखते हुए ये दावे जमीनी स्तर पर कितने कारगर साबित होंगे, यह आने वाला वक्त बताएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.