ओला पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार : कृषि मंत्री श्री कंषाना

Updated on 11-01-2024 11:50 AM

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि ओला पीड़ित किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने बुधवार को मुरैना जिले के सबलगढ़ के 6 गाँवों का भ्रमण कर क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया। मंत्री श्री कंषाना ने किसानों को आश्वस्त किया कि 50 प्रतिशत नुकसान पर किसानों को आरबीसी-6 (4) में शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जायेगा।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने ग्राम पंचायत सिमरोदा किरार के श्री गयेराम की ओला प्रभावित शत-प्रतिशत क्षतिग्रस्त सरसों की फसल का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट के समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है। नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जायेगी।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने प्रशासनिक अधिकारियों को ओले से प्रभावित सरसों की फसल का मौका-मुआयना कर राहत राशि प्रदान करने की समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 9 जनवरी को मुरैना जिले के 12 गाँव ओले से अत्यधिक प्रभावित हुए थे।

विद्युत विभाग के सब इंजीनियर के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पियूष अतुलकर के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को शिकायत की कि सब इंजीनियर द्वारा बिजली बिल न भरने पर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। बिजली बिल भी अधिक राशि के दिये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.