सरकारी डॉक्टर ने पार की लापरवाही की हद, एंबुलेंस में गंभीर मरीज को देख बोले- जिला अस्पताल ले जाओ

Updated on 29-09-2024 11:46 AM
टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ पलेरा सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर का दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर 108 एंबुलेंस के ड्राइवर से बदसलूकी करते और मरीज को अस्पताल ले जाने से मना करते दिख रहे हैं।

घटना तब हुई जब एक घायल मरीज को 108 एंबुलेंस पलेरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। एंबुलेंस ड्राइवर भूमानी सिंह ने डॉक्टर अंकित राजपूत से मरीज को उतारने और प्राथमिक उपचार देने का अनुरोध किया। मरीज की हालत गंभीर थी। लेकिन, डॉक्टर राजपूत ने मरीज को टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले जाने को कहा।

बार-बार गुहार लगाता रहा ड्राइवर


43 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर बार-बार डॉक्टर से गुहार लगा रहा है कि मरीज की हालत नाजुक है। पर डॉक्टर उसकी एक न सुनते हुए उसे भगा रहे हैं और अपशब्द कह रहे हैं।

डॉक्टर नर्स की भी बात नहीं मानी


वीडियो में एक नर्स भी डॉक्टर से कहती हुई दिख रही है कि आप उसको नीचे करिए और हम अस्पताल में प्राथमिक उपचार देंगे। लेकिन डॉक्टर गुस्से में आकर ड्राइवर के साथ हाथापाई करने लगते हैं और उसका मोबाइल भी तोड़ देते हैं।

मरीज को जिला अस्पताल ले जाने पर अड़ा डॉक्टर


वीडियो में डॉक्टर ड्राइवर से कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मरीज को टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले जाइए। भूमानी सिंह ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाना पलेरा में दर्ज कराई है।

सीएमएचओ ने लिया संज्ञान


टीकमगढ़ के सीएमएचओ डॉक्टर एस आर रोशन ने कहा कि उन्होंने इस घटना का वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में देखा है। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर इस मामले को देखा है। बीएमओ से बात करते हैं और इस मामले को संज्ञान लेकर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले घायल मरीज को प्राथमिक उपचार देना महत्वपूर्ण होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.