MP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच होगा वेतन का भुगतान

Updated on 13-09-2025 02:07 PM

 भोपाल। राज्य शासन ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सभी शासकीय कार्यालयों, निगमों, मंडलों और प्राधिकरणों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही वेतन का भुगतान करना अनिवार्य होगा। श्रम विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

10 तारीख तक वेतन का भुगतान हो जाएगा

श्रम विभाग के आदेश के अनुसार, यदि किसी शासकीय संस्था या विभाग में एक हजार से कम आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं, तो संबंधित संस्था को हर महीने की सात तारीख तक उनके वेतन का भुगतान करना अनिवार्य होगा। वहीं, यदि किसी संस्था में आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या एक हजार से अधिक है, तो वहां 10 तारीख तक वेतन का भुगतान हर हाल में किया जाना चाहिए। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि कर्मचारियों को समय पर उनकी मेहनताना राशि मिल सके और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

श्रम विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए

विभाग के अपर सचिव बसंत कुर्रे ने बताया कि यह आदेश सभी शासकीय कार्यालयों, निगमों, मंडलों और प्राधिकरणों पर लागू होगा। यदि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को निर्धारित समय सीमा के भीतर वेतन प्राप्त नहीं होता है, तो उसके पास सीधे शिकायत दर्ज कराने का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके लिए श्रम विभाग ने विशेष रूप से एक व्हाट्सएप नंबर 07552555582 जारी किया है। इस नंबर पर कर्मचारी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और विभाग उनकी शिकायत का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.