खुशखबरी! जल्द मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ फैमिली प्लानिंग पर कही ये बात

Updated on 04-01-2024 02:01 PM
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों ने पहले तो कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर साल 2018 में इटली में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद दीपिका ने फैमिली प्लानिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ये भी बताया है कि उन्हें और रणवीर को बच्चे पसंद हैं और वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब अपना परिवार शुरू करेंगे।
Deepika Padukone ने वोग सिंगापुर को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब मैं उन लोगों से मिलती हूं, जिनके साथ में बड़ी हुई हूं (मेरी चाची, चाचा, फैमिली फ्रेंड्स) वो हमेशा कहते हैं कि कैसे मैं थोड़ा भी नहीं बदली हूं। ये हमारी परवरिश के बारे में बहुत कुछ कहता है।'

    घर में कोई सिलेब्रिटी जैसा नहीं करता है बिहेव

    37 साल की दीपिका ने इंडस्ट्री के बारे में कहा कि यहां पर फेम और पैसों से प्रभावित होना आसान है, लेकिन उनके घर में कोई भी उनके साथ सिलेब्रिटी जैसा बिहेव नहीं करता है। वो कहती हैं, 'मैं सबसे पहले एक बेटी और बहन हूं। मैं नहीं चाहती कि ये बदले। मेरा परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है।'

    बच्चों में ये गुण चाहती हैं दीपिका

    दीपिका ने ये भी बताया कि वो और रणवीर अपने बच्चों की भी ऐसी ही परवरिश करना चाहते हैं कि वो जमीन से जुड़े रहें।

    परिवार शुरू करने का है इंतजार

    मां बनने के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने कहा, 'बिल्कुल! रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।'

    6 साल पहले हुई थी शादी

    दीपिका और रणवीर ने 6 साल पहले इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए थे। 14 नवंबर 2018 को दोनों ने पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से ब्याह रचाया था।

    रणवीर-दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट

    वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को साइंस-फिक्शन मूवी 'कल्की 2898 एडी' में प्रभास के साथ देखा जाएगा। इसमें कमल हासन और अमिताभ बच्चन भी हैं। इसके अलावा वो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन संग इश्क लड़ाएंगी। ये मूवी 25 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। वो रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में भी हैं, जिसमें रणवीर सिंह भी हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.