ग्लोबल स्किल पार्क युवाओं के कौशल प्रशिक्षण को दे रहा है नई दिशा: मंत्री टेटवाल

Updated on 02-12-2025 12:56 PM

कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क की निरंतर बढ़ती प्रतिष्ठा के पीछे उसके तीन मूल स्तंभ गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्टता हैं, जिनके मार्गदर्शन में संस्थान का प्रवेश और प्लेसमेंट रिकॉर्ड प्रतिवर्ष नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य शासन के निरंतर सहयोग से प्रदेश के युवाओं को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि रोजगार-योग्यता प्रदान की जा रही है, जिससे कौशल भारत मिशन को नई दिशा और गति मिल रही है। मंत्री श्री टेटवाल ने यह बात संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में 2025–26 बैच के नए प्रशिक्षु छात्रों के लिए आयोजित स्वागत समारोह के अवसर पर कही। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि ग्लोबल स्किल पार्क युवाओं के कौशल प्रशिक्षण को नई दिशा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्था का दृढ़ संकल्प है कि हर विद्यार्थी को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाए। ज्ञान और कौशल का यह संगम हमारे युवाओं को न केवल नए अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें कुशल भारत के अग्रदूत के रूप में स्थापित करते हुए एक उज्ज्वल, समर्थ और सशक्त भविष्य के निर्माण में सक्षम बनाएगा। उन्होंने छात्रों से परिवार के सपनों का सम्मान करने, गुरुजनों के प्रति आदर बनाए रखने तथा संस्थान की विश्व-स्तरीय सुविधाओं का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को प्रतिदिन अपग्रेड करने का आग्रह किया।

यह कार्यक्रम नए सत्र की शुरुआत के साथ छात्रों में कौशल विकास, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं के प्रति नई ऊर्जा उत्पन्न करेगा।

सीईओ डॉ. गिरीश शर्मा ने बताया कि ग्लोबल स्किल पार्क में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है। पहली बार संस्थान में पूर्व वर्षों की तुलना में कहीं अधिक छात्रों ने नामांकन किया, जो ग्लोबल स्किल पार्क की बढ़ती प्रतिष्ठा और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। इस बार असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड सहित अनेक राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र पहुँचे। परिसर में लगभग 750 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति ने एक उत्सवमय वातावरण उत्पन्न कर दिया। कई विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ पहुँचे, जिससे यह और स्पष्ट हुआ कि ग्लोबल स्किल पार्क राष्ट्रीय स्तर पर उन युवाओं की पहली पसंद बन रहा है, जो कौशल, अनुशासन और व्यापक करियर अवसरों के आधार पर अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ना चाहते हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि संस्था के क्लब्स, समिति और मजबूत एलुमनी नेटवर्क विद्यार्थियों को उद्योगों से जुड़ने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था की प्राथमिक नीति "स्टूडेंट फर्स्ट" है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक निर्णय, प्रत्येक सुविधा और प्रत्येक प्रक्रिया का केंद्र बिंदु विद्यार्थी ही है। संस्थान का लक्ष्य हर विद्यार्थी को सुरक्षित, सहयोगी और विकास-उन्मुख वातावरण प्रदान करना है, जहाँ उनकी ज़रूरतें, सीखने की गति और करियर उन्नति सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहती है।

स्वागत समारोह नए बैच के लिए संस्था की शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण और सफल भविष्य निर्माण की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरक शुरुआत साबित हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.