गौवंश वन्य विहार को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 18-12-2023 12:23 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौपूजन और गौमाता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की। उन्होंने बसामन मामा का पूजन-अर्चन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वन्य विहार के संपूर्ण परिसर में सघन वृक्षारोपण के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने सभी पेड़ों को जीवित और सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को आत्मनिर्भर बनाने के सभी कार्य प्राथमिकता से कराये जायेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऑफिस निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें और टमस नदी से गौ वन्य विहार तक पानी की व्यवस्था का कार्य करें। गौवंश से निर्मित होने वाली बर्मी खाद, सफाई के उपयोग में गौमूत्र से बनने वाले गोनाइल तथा अन्य उत्पादित सामग्री के शासकीय कार्यालयों व संस्थानों में विक्रय का प्रबंधन और विभागों से एमओयू करायें ताकि यहां के उत्पाद की माँग और बिक्री बढ़ें। गौवंश वन्य विहार की आमदनी के स्त्रोत बढ़ें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समीप स्थित पूर्वा फ़ॉल में सैलानियों की भीड़ रहती है। अब वह गौवंश वन्य विहार भी आयें ऐसी व्यवस्थायें करें। श्री शुक्ल ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक बड़ा गौवंश वन्य विहार के लिये पर्याप्त जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के बेसहारा गौवंश के संरक्षण प्रयासों में तेजी आये। बैठक में कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.