गौतम गंभीर ने रोमांचक जीत के बाद भेजा एक लाइन का मेसेज, जानें विराट कोहली की आरसीबी के लिए क्या लिखा

Updated on 22-04-2024 02:21 PM
कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के मेंटॉर गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डंस में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जमकर तारीफ की। गंभीर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा कि बेंगलुरु स्थित इस फ्रेंचाइजी ने केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान 'अभूतपूर्व चरित्र' दिखाया। गंभीर ने लिखा- आरसीबी ने आज चरित्र का अद्भुत प्रदर्शन किया।

यह पहला मौका है, जब गौतम गंभीर ने खुलकर बेंगलुरु टीम की तारीफ की है। इससे पहले वह इस टीम पर कई बयानों से सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी और टीम की रणनीति पर लगातार सवाल उठाए हैं, लेकिन इस सीजन में वह न केवल हर किसी को चौंकाते हुए दोस्ताना रिश्ता बनाते नजर आ रहे हैं, बल्कि चेहरे पर स्माइल के साथ उनका हर किसी से मिलना एक अलग तरह की वाइब दे रहा है। पिछले सीजन की कटुता को पीछे छोड़ते हुए गौतम गंभीर ने विराट कोहली से अपने रिश्ते सुधार लिए हैं।

वह इससे पहले मैच में भी गले मिलते नजर आए थे और अब फिर वह टॉस से पहले और बाद में लंबे समय तक बात करते दिखे। गले मिले। अब उन्होंने टीम की तारीफ की है। मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। फिल साल्ट ने 14 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिससे दो बार की चैंपियन टीम को पावरप्ले में धमाकेदार अंदाज में आगाज मिला।

दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (36 गेंदों में 50 रन, सात चौकों और एक छक्के की मदद से), रिंकू सिंह (16 गेंदों में 24 रन, दो चौकों और एक छक्के की मदद से), आंद्रे रसेल (20 गेंदों में 27* रन, चार चौकों की मदद से) और रमनदीप सिंह (नौ गेंदों में 24* रन, दो चौकों और दो छक्कों की मदद से) ने योगदान देकर टीम को 20 ओवरों में 222/6 तक पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.