प्रदेश में पाइप लाइन से रसोई गैस सप्लाई के लिए बनेगा गैस कॉर्पोरेशन, मसाला मंडी स्थापित होगी

Updated on 03-08-2024 12:00 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पाइपलाइन से प्रदेश में रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तर पर गैस कार्पोरेशन गठित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में भी गैस उपयोग की बड़ी संभावना है। खाद्य-नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उद्योगों के लिए गैस सप्लाई की कार्ययोजना बनाई जाए।

साथ ही अन्य राज्यों में इस संबंध में चल रही व्यवस्था का भी अध्ययन किया जाए।समीक्षा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहन करने के लिए नीति बनाई जाए। साथ ही भू-जल के संरक्षण और बिजली की बचत‍ को देखते हुए बिना मौसम की धान व मूंग के उत्पादन को कम किया जाए। इस संबंध में किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किसान सम्मेलन और कृषि विशेषज्ञों के साथ कार्यक्रम आयोजित हों।

डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में प्रदेश में उत्पन्न होने वाले ज्वार, बाजरा, रागी जैसे श्रीअन्न को शामिल किया जाए। इसके लिए स्थानीय किसानों से अनाज लिया जाए और स्व-सहायता समूहों को भी इसमें जोड़ा जाए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिन्हें पर्ची जारी की गई है, वह योजना के लिए पात्र हैं या नहीं इसका भी सर्वे किया जाए।

संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरियां बनाकर प्रशिक्षण दें: सीएम
उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण और एमएसएमई विभाग के परस्पर समन्वय से रोजगार के अवसरों व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसानों के साथ उनके परिवारों को जोड़ने के लिए स्व-सहायता समूहों का भी गठन किया जाए। प्रदेश में संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरियां बनाकर जरूरी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। प्रदेश मसालों के उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में है। प्रदेश में मसालों की अलग मंडी स्थापित की जानी चाहिए।

सीएम करेंगे उद्घाटन

देवास में 6 अगस्त को उद्यमी सम्मेलन होगा एमएसएमई विभाग और लघु उद्योग भारती की साझा मेजबानी में 6 अगस्त को देवास में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल मुख्य वक्ता होंगे। एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप भी उद्यमियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर भी होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.