गरियाबंद पोषण पुनर्वास केंद्र ने गंभीर कुपोषित बच्चे ओमेश को स्वस्थ कर भेजा घर

Updated on 22-09-2026 12:28 PM

गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से मुक्त किया गया है। भर्ती बच्चों के साथ उनकी माताओं के स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल एवं स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।

माह अप्रैल से अगस्त 2026 तक केंद्र की बिस्तर अधिभोग दर 164 प्रतिशत तथा प्राप्तांक दर 95 प्रतिशत रही है। गरियाबंद के पोषण पुनर्वास केंद्र लगातार छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करता रहा है। केंद्र के संचालन में सिविल सर्जन डॉ. वाय. के. धु्रव, नोडल अधिकारी डॉ. अंकुश वर्मा, अस्पताल प्रबंधक डॉ. शंकर पटेल, आहार प्रदर्शनकर्ता अनीस अख्तर, स्टाफ नर्स डिगेश्वरी निषाद, खिलेश्वरी कंवर, मुनमुन देवांगन एवं रसोइया लक्ष्मी यादव का विशेष भूमिका रहता है।

पोषण पुनर्वास केंद्र में ग्राम दादरगांव की श्रीमती सुरेखा यादव के डेढ़ साल के बेटे ओमेश यादव को गंभीर कुपोषण की स्थिति में पोषण पुनर्वास केंद्र लाया गया। भर्ती के समय उसका वजन मात्र 5.1 किलोग्राम था। वह चलने-फिरने में असमर्थ था तथा निमोनिया, बुखार, सर्दी और कान के संक्रमण से पीड़ित था। जिसके कारण बच्चा लगातार चिड़चिड़ा रहता था। चिकित्सकीय जांच के बाद बच्चे को पोषक आहार, आवश्यक दवाइयां और विशेष देखभाल उपलब्ध कराई गई। साथ ही उसे नियमित रूप से चिकित्सा का लाभ दिया गया। 16 दिन के उपचार के बाद बच्चे का वजन बढ़कर 6.40 किलोग्राम हो गया। और उसकी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं दूर होने लगीं और वह चलने-फिरने तथा हंसने लगा। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसे आवश्यक दवाइयों के साथ केंद्र से छुट्टी दी गई।

इस दौरान बच्चे की मां को उचित खान-पान, साफ-सफाई, देखभाल एवं रखरखाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। केंद्र में निर्धारित अवधि तक रहने पर माता को प्रतिदिन 150 रुपये की दर से कुल 2 हजार 250 रुपये की सहायता राशि उसके बैंक खाते में प्रदान की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.