गरबा महोत्सव में काली छटा संग छाया उल्लास, देखिए तस्वीरें

Updated on 07-10-2024 12:00 PM
 इंदौर। जैसे-जैसे नवरात्र का पर्व आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे गरबे का उल्लास भी बढ़ता जा रहा है। विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर में आयोजित हो रहे रसरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास गरबा महोत्सव में माता की भक्ति और गरबे का अलग ही स्वरूप देखने को मिल रहा है।

यहां रविवार को ब्लैक थीम पर गरबा खेला गया। मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की आरती के बाद प्रतिभागी गरबा खेलने जैसे ही पंडाल में उतरे, पूरा वातावरण माता की भक्ति और गरबों के गीतों से सराबोर हो उठा। पारंपरिक गुजराती गीतों पर उत्साह के साथ गरबा किया।

डाकला रही विशेष प्रस्तुति

रविवार को हुए गरबा महोत्सव में प्रतिभागियों ने डाकला की विशेष प्रस्तुति दी। विशेष गुजराती गीतों पर डाकला की प्रस्तुति दी जाती है। इसकी स्टेप्स भी काफी फास्ट होती है।


बच्चे अलग घेरे में खेलते हैं


यहां बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। बच्चे अलग घेरे में खेलते हैं। हमें काफी पहले से ट्रेनिंग भी दे दी जाती है। यह यहां के गरबे की खास बात है। -क्रिशिव शाह


गुजराती परंपरा और गीतों पर गरबा


मैं यहां पहली बार गरबे खेलने आया हूं। यहां की गुजराती परंपरा और गीतों पर होने वाले गरबे मुझे काफी पसंद हैं। - सिद्धांत जैन


गुजराती गीतों पर गरबा


रास उल्लास गरबा महोत्सव के गरबे में फिल्मी गीत शामिल नहीं किए जाते। यहां गुजराती गीतों पर ही गरबे होते हैं, जो यहां की विशेष खासियत है। - पर्व डागलिया


परिवार के साथ गरबा खेलने का आनंद


यहां का माहौल पूरा पारिवारिक होता है। परिवार के साथ यहां गरबे खेलने में आनंद आता है। - रिदम खंडेलवाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.